Breaking News: पुणे में कार ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, 8 लोगों की हुई मौत, 5 घायल

Pune Accident News: पुणे जिले से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आ रही है। ये हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 8 लोगों की जगह पर मौत हो गई और 5 अन्य लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुणे जिले से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आ रही है। ये हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 8 लोगों की जगह पर मौत हो गई और 5 अन्य लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुणे दुर्घटना (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

पुणे: पुणे से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। श्रीराम ढाबा के पास जेजुरी-मोरगांव रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। पुणे जिले के जेजुरी के समीप कार और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। इस भयावह हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, पुणे से मोरगांव जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने सामान उतार रहे एक पिकअप टेम्पो को टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार

श्रीराम ढाबा के पास जेजुरी-मोरगांव रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया।

पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने जानकारी दी कि पुणे जिले के जेजुरी मोरगांव रोड पर हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा एक सेडान और पिकअप ट्रक के बीच हुआ। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सोलापुर-हैदराबाद हाईवे पर भीषण हादसा

इससे पहले आज (16 जून) को सोलापुर-हैदराबाद हाईवे से भी भीषण हादसे की खबर सामने आई थी। सोलापुर-हैदराबाद राष्ट्रीय हाईवे पर मुलगांव तांडा के पास बुधवार सुबह एक भीषण दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार कंटेनर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे नाइट्रिक एसिड से भरे टैंकर से जबरदस्त टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक वाहन चालक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। नाइट्रिक एसिड के रिसाव से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सोलापुर तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com