Mumbai में प्रदूषण पर सियासत तेज, BJP पार्षद ने RMC प्लांट हटाने की उठाई मांग
Mumbai के वडाला स्थित RMC प्लांट से उड़ने वाली धूल को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य पर असर का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
आरएमसी (सौ. सोशल मीडिया )
Wadala RMC Plant Pollution in Mumbai: मुंबई में बढ़ते प्रदूषण के बीच वडाला ट्रक टर्मिनल स्थित रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर प्लांट से उड़ने वाली धूल और सूक्ष्म कणों को वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
आसपास के निवासियों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली धूल के कारण इलाके की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
राजनीतिक स्तर पर उठी आवाज
इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए बीजेपी की नगरसेविका साक्षी कन्नौजिया ने मुंबई की महापौर रितु तावड़े को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्लांट में पर्यावरणीय मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
Mumbai में स्वास्थ्य पर बढ़ता खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, धूल और सूक्ष्म कणों के लगातार संपर्क में रहने से दमा, फेफड़ों की बीमारियां और अन्य श्वसन समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय निवासी अजित यादव ने बताया कि उन्हें कई बार सांस लेने में परेशानी हुई है और डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ा है।
बीएमसी के नियमों पर सवाल
गौरतलब है कि बीएमसी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के उपाय शामिल हैं। इसके बावजूद यदि इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
प्लांट को हटाने की मांग तेज
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्लांट को आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें :- Mira Bhayander के जंगलों में अवैध गतिविधियां तेज, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद
अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।
