मतों की चोरी से मोदी पीएम, फडणवीस बने सीएम, चुनाव आयोग के बचाव पर सपकाल का हमला
Mumbai Metropolitan: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला।
- Written By: आंचल लोखंडे
मतों की चोरी से मोदी पीएम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला। सपकाल ने आरोप लगाया कि देश और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मतों की चोरी करके बनी है। मत चोरी के कारण ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने हैं।
इसीलिए भारतीय जनता पार्टी और देवेंद्र फडणवीस, चुनाव आयोग का बचाव करते हैं। इस संदर्भ में बोलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी की गई है। भाजपा के समर्थकों के नाम जोड़े गए हैं और विरोधियों के नाम काटे गए हैं। एक ही घर में 80 या 100 मतदाता, घर नंबर न होने के बावजूद नाम जोड़े गए हैं। उम्र में हेरफेर की गई है। ऐसी अनेक अनियमितताएं इन सूचियों में हैं।
मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या भी संदिग्ध
मतदाताओं की बढ़ी हुई संख्या भी संदिग्ध है। इसके सभी सबूत चुनाव आयोग को सौंपने के बावजूद आयोग की ओर से दिए गए जवाब न तो संतोषजनक हैं और न ही विश्वसनीय हैं। हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका कठपुतली जैसी बन गई है। आयोग के कामकाज को देखते हुए उसके खिलाफ मोर्चा निकालने की तैयारी की जा रही है और ऐसा निर्णय हुआ तो कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Highway Repair: मुंबई के वेस्टर्न-ईस्टर्न हाईवे की मरम्मत शुरू, BMC ने 50 करोड़ का बजट तय किया
Mumbai Skin Donation: सिर्फ 25% स्किन डोनेशन से चल रहा काम, जागरूकता की कमी से खतरे में मरीजों की जान
गर्मी-बारिश में अब नहीं होगी परेशानी, अस्पताल में नई सुविधा, नागपुर मेडिकल-मेयो में परिजनों के लिए रेस्ट हाउस
Nagpur New: महिला की मौत के बाद जागी मनपा, कचरा गाड़ी चालकों के होंगे ड्रंक टेस्ट
जमीन घोटाले में केंद्रीय मंत्री मोहोल पर निशाना
पुणे के जैन बोर्डिंग हाउस की जमीन को लेकर हुए विवाद की वजह से केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल पर निशाना साधते हुए सपकाल ने कहा कि युवक कांग्रेस ने पुणे के जैन बोर्डिंग हाउस की जमीन हड़पने का मामला उजागर किया है। इस प्रकरण में केंद्रीय मंत्री मोहोल का सीधा संबंध सामने आया है।
ये भी पढ़े: हत्या के प्रयास मामले में ऑटो चालक को बरी किया, ठाणे की अदालत ने सुनाया फैसला
कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी
इस जमीन सौदे में धर्मादाय आयुक्त कार्यालय से तत्काल अनुमति दी गई, जो धर्मादाय आयुक्त और मुख्यमंत्री के निकट संबंधों को दर्शाती है। इसके अलावा बैंक ने भी एक ही दिन में ऋण स्वीकृत किया। मोहोल भ्रष्ट मार्ग से धन अर्जित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुणे की इस जमीन का सौदा रद्द किए बिना कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
