Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विरार-भायंदर मेट्रो की मंजूरी जल्द, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिलाया विश्वास

Mumbai News: विरार-नालासोपारा-वसई से भायंदर तक मेट्रो लाइन-13 को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने की संभावना है। इस परियोजना से 25 लाख से अधिक की आबादी को सफर में बड़ी राहत मिलेगी।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 03, 2025 | 08:58 AM

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (pic credit; social media)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra News: वसई-विरार क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित विरार-नालासोपारा-वसई से भायंदर मेट्रो लाइन (मेट्रो लाइन-13) को जल्द ही राज्य सरकार से मंजूरी मिलने की संभावना है।

हाल ही में ‘परिवर्तन लखा संगठन’ के अध्यक्ष मयूरेश वाघ और अन्य प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से मुलाकात की। बैठक में वाघ ने मांग रखी कि इस मेट्रो लाइन का प्रारंभ ‘ग्लोबल सिटी’ विरार से होना चाहिए और इसे जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू कराया जाए। इस ज्ञापन पर गंभीरता दिखाते हुए मंत्री सरनाईक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस विषय पर चर्चा कर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को मंजूरी दिलाने की दिशा में कदम उठाएंगे।

वसई-विरार क्षेत्र की आबादी 25 लाख से अधिक हो चुकी है। बढ़ती भीड़ के कारण यहां से चलने वाली लोकल ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो गया है, वहीं सड़कों और राजमार्गों पर भी अत्यधिक दबाव है। इस स्थिति में मेट्रो लाइन-13 को जीवन रेखा माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी

लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला

मासूम के फेफड़े में 7 साल तक कैद रही पेन की टोपी, डॉक्टर देते रहे TB की दवा, गलत इलाज से परेशान थी लड़की

पाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं

इसे भी पढ़ें- विरार हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरनाईक बोले- SRA योजना लागू, पीड़ितों को मिलेगा आश्रय

मयूरेश वाघ 2018 से इस परियोजना की मांग कर रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलकर इसे आगे बढ़ाने की कोशिश की। पूर्व में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया था। रिपोर्ट अब राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

वाघ ने कहा कि यदि यह मेट्रो लाइन ग्लोबल सिटी, विरार पश्चिम, नालासोपारा, वसई और नायगांव होते हुए भायंदर तक शुरू होती है तो लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। मीरा-भायंदर में पहले से मेट्रो का काम चल रहा है, ऐसे में वसई-विरार को भी जोड़ना बेहद जरूरी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मेट्रो शुरू होने से सफर न केवल आसान और सुरक्षित होगा, बल्कि यात्री समय और पैसे दोनों की बचत कर पाएंगे। यह परियोजना तीन बड़े शहरों—विरार, वसई और भायंदर—की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी।

Virar bhayander metro will be approved soon transport minister pratap sarnaik assured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 08:58 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.