-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Virar Accident Pratap Sarnaik Said Victims Will Get Houses Immediately Strict Action Will Be Taken On Illegal Construction And Sra Scheme Will Be Implemented
विरार हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरनाईक बोले- SRA योजना लागू, पीड़ितों को मिलेगा आश्रय
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: विरार हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकार ने राहत देने की घोषणा की है। मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि पीड़ित परिवारों को म्हाडा प्रकल्प के 60 घर तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रताप सरनाईक (pic credit; social media)
Maharashtra News: विरार पूर्व में गुरुवार को हुई इमारत दुर्घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद राज्य सरकार हरकत में आई है और प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
परिवहन मंत्री और पालघर जिले के संपर्क मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद करेगी। हादसे में जिन परिवारों का घर उजड़ गया है, उन्हें बोलींज म्हाडा परियोजना के 60 फ्लैट अस्थायी रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। सरनाईक ने कहा कि शनिवार तक ये घर पीड़ितों को सौंप दिए जाएंगे ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।
उन्होंने माना कि वसई-विरार क्षेत्र में बड़ी संख्या में जर्जर और खतरनाक इमारतें मौजूद हैं। ऐसे में भविष्य में हादसे न हों, इसके लिए स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) और क्लस्टर डेवलपमेंट की योजनाएं लागू की जाएंगी। इस विषय पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा की है। शिंदे ने अगले सप्ताह मंत्रालय में बैठक बुलाकर ठोस निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में बारिश ने फिर दिया झटका, कई तहसीलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ फसलों को लेकर किसान चिंतित
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
प्रताप सरनाईक ने सबसे पहले अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और मनपा अधिकारियों को उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर निगम मुख्यालय में समीक्षा बैठक की और इस बात पर नाराजगी जताई कि वसई-विरार मनपा के पास एक भी राहत शिविर नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी दुर्घटना की स्थिति में विस्थापितों को ठहराने के लिए मनपा को खुद के गृह प्रकल्प तैयार करने होंगे।
इसे भी पढ़ें- सरकार चलवाएगी रिक्शा-टैक्सी और ई-बाइक, प्रताप सरनाईक की पहल, विकसित होगा ऐप
इस हादसे की जड़ अनधिकृत निर्माण और उसकी अनदेखी को मानते हुए सरनाईक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब वसई-विरार में कोई भी अवैध निर्माण खड़ा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बिल्डर अवैध निर्माण करेंगे और जो अधिकारी इस पर आंख मूंदेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटनाग्रस्त इमारत में रहने वाले 28 परिवारों की तात्कालिक मदद के लिए शिवसेना विधायक राजेंद्र गावित और स्थानीय विधायक राजन नाईक ने व्यक्तिगत तौर पर 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विरार हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकार ने राहत देने की घोषणा की है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि पीड़ित परिवारों को म्हाडा प्रकल्प के 60 घर तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही वसई-विरार में क्लस्टर डेवलपमेंट और SRA योजना लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों और उन पर आंख मूंदने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Virar accident pratap sarnaik said victims will get houses immediately strict action will be taken on illegal construction and sra scheme will be implemented
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM













