Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रंगे हाथ पकड़े गए राहुल गांधी… E20 विवाद पर विनोद तावड़े का जबरदस्त प्रहार, खोली दावों की पोल

E20 Fuel Controversy: E20 फ्यूल विवाद पर बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। तावड़े का दावा है कि राहुल जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह खुद E20 अनुकूल है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 08, 2026 | 04:22 PM

राहुल गांधी और विनोद तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vinod Tawde Attacks Rahul Gandhi: देश की सियासत में इन दिनों ईंधन और इंजन को लेकर एक नया घमासान छिड़ा हुआ है। E20 के मुद्दे पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सरकार को घेरने की कोशिश अब उन्हीं पर भारी पड़ती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी को इस मुद्दे पर एक्सपोज करने का दावा किया है। तावड़े ने दो टूक शब्दों में कहा है कि राहुल गांधी इस मामले में  रंगे हाथ पकड़े गए हैं।

बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने अपने एक्स अकाउंट  पर राहुल गांधी के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए एक वीडियो साझा किया। तावड़े ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर देश की जनता के बीच E20 ईंधन को लेकर भ्रम और डर का माहौल पैदा कर रहे हैं।

राहुल खुद चलाते है E20 कम्पैटिबल कार

इस पलटवार का सबसे मुख्य बिंदु यह रहा कि विनोद तावड़े ने उस तकनीकी सच्चाई को सामने रखा, जिसे राहुल गांधी ने छिपाने की कोशिश की थी। तावड़े के अनुसार, राहुल गांधी वर्तमान में जिस गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं, वह तकनीकी रूप से E20 ईंधन के उपयोग के लिए ही बनाई गई है। तावड़े ने तंज कसते हुए कहा कि यह बेहद हास्यास्पद है कि राहुल गांधी खुद तो उस गाड़ी में चलते हैं जो E20 के लिए अनुकूल है, लेकिन राजनीति चमकाने के लिए उसी गाड़ी और उसी तकनीक को जनता के सामने अनुपयोगी बता रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कार-बाइक की चिंता में मक्का किसानों की बलि चढ़ा रही मान सरकार? पंजाब में E20 नीति के विरोध के पीछे का पूरा सच!

महिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन

कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS

इंजन खराब, माइलेज कम…E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगा जवाब

E20 पर भ्रम फैला रहे राहुल गांधी पकड़े गए रंगे हाथ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिस गाड़ी में चलते हैं, वह E20 के उपयोग के लिए बनी है, लेकिन राजनीति करने के लिए उसी गाड़ी को E20 के लिए अनुपयोगी बता रहे हैं। देश की जनता को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए गुमराह करना कांग्रेस की… pic.twitter.com/PZ3wkUEwU9 — Vinod Tawde (@TawdeVinod) August 8, 2026

जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी आदत

विनोद तावड़े ने केवल तकनीकी तथ्य ही नहीं रखे, बल्कि कांग्रेस की कार्यशैली पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की जनता को गुमराह करना कांग्रेस की एक पुरानी आदत रही है।

उनके अनुसार, राहुल गांधी का यह कदम देश के विकास और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के प्रयासों में बाधा डालने जैसा है। तावड़े का यह हमला सीधे तौर पर राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है कि जब वे खुद उस तकनीक का लाभ उठा रहे हैं, तो जनता को उसके खिलाफ क्यों भड़का रहे हैं?

यह भी पढ़ें: अंधेरी MIDC में मिस्टर इंडिया हुए फुटपाथ! वायरल VIDEO देख लोग बोले क्या सिर्फ चाय-सुट्टे के लिए है फुटपाथ?

क्या था राहुल गांधी का आरोप?

बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने E20 ईंधन के इस्तेमाल पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी का मुख्य आरोप था कि सरकार जिस E20 फ्यूल को बढ़ावा दे रही है, वह पुराने वाहनों के इंजन के लिए खतरनाक हो सकता है और इससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ेगा। उन्होंने इसे एक विवाद के रूप में पेश किया और सरकार की मंशा पर संदेह जताया था।

E20 पर छिड़ी बहस का असली सच

सरकार E20 ईंधन को बढ़ावा दे रही है ताकि कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हो और किसानों को इथेनॉल उत्पादन से आर्थिक लाभ मिले। जहां राहुल गांधी इसे एक समस्या के रूप में पेश कर रहे थे, वहीं विनोद तावड़े के खुलासे ने इस पूरी बहस का रुख ही मोड़ दिया है। तावड़े ने स्पष्ट कर दिया है कि आधुनिक गाड़ियां इस ईंधन के लिए पूरी तरह तैयार हैं और खुद राहुल गांधी इसका उदाहरण हैं।

अब इस रंगे हाथ पकड़े जाने वाले दावों के बाद सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी से सवाल पूछ रहे हैं। विनोद तावड़े के इस पलटवार ने फिलहाल राहुल गांधी को बैकफुट पर ला दिया है, और यह विवाद अब आने वाले दिनों में और भी गहराने की उम्मीद है।

Vinod tawde attacks rahul gandhi over e20 fuel controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 04:22 PM

Topics:  

  • Ethanol
  • Rahul Gandhi
  • Vinod Tawde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.