Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था हुई फेल, विजय वडेट्टीवार ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर यौन उत्पीड़न की घटना के बाद लगातार राज्य में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। विपक्ष इन घटनाओं को लेकर राज्य की महायुति सरकार पर हमलावर है। बदलापुर में हुई घटना के बाद विपक्ष ने शिंदे सरकार के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 06, 2024 | 05:10 PM

विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर यौन उत्पीड़न की घटना के बाद लगातार राज्य में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। विपक्ष इन घटनाओं को लेकर राज्य की महायुति सरकार पर हमलावर है। बदलापुर में हुई घटना के बाद विपक्ष ने शिंदे सरकार के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। अब कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी है।

महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और गडचिरोली में हुई घटना पर बोलते हुए विजय वडेट्टीवार ने शिंदे सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:– बगलान विधानसभा सीट: हर बार होता है बदलाव, इस सीट को रिटेन करना BJP के लिए बड़ी चुनौती

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शुक्रवार को प्रदेश की एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘पूरी तरह से ध्वस्त’ हो चुकी है। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में हाल में हिंसा की 200 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं।

गृह विभाग पूरी तरह फेल

महाराष्ट्र विधासभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि ‘‘कानून-व्यवस्था सिर्फ नाम के लिए है। गृह विभाग पूरी तरह से विफल है। प्रभारी लोग पूरी तरह से राजनीति में डूबे हुए हैं और लोगों को मझधार में छोड़ दिया गया है।” वडेट्टीवार ने कहा कि ‘‘इस सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।”

यह भी पढ़ें:– चंदवाड़ विधानसभा सीट: दो बार के BJP विधायक राहुल अहेर की साख दांव पर, क्या शरद पवार की NCP कर पाएगी वापसी?

गडचिरोली की घटना राज्य पर एक धब्बा

विजय वडेट्टीवार ने विभिन्न सवालों के जवाब में कहा कि पूर्वी महाराष्ट्र के गडचिराेली जिले की घटना चौंकाने वाली है। गडचिरोली में चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ‘‘यह राज्य पर एक धब्बा है। बच्चों के इलाज के लिए उनके अभिभावकों को 15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि उनके गांव में कोई डॉक्टर नहीं था… स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी मंत्री क्या कर रहे हैं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Vijay wadettiwar law and order demands presidents rule

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 05:10 PM

Topics:  

  • Congress

सम्बंधित ख़बरें

1

संसद में महासंग्राम! विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़कर अमित शाह की तरफ फेंकी, JPC को भेजे गए तीनों विधेयक

2

शशि थरूर ने कांग्रेस को किया शॉक, PM-CM और मंत्रियों को हटाने वाले बिल का किया समर्थन

3

राउत-ठाकरे और केदार चुनेंगे राज्यों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी, जाएंगे पंजाब-ओडिशा

4

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.