Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत

Mumbai Metro Line 9: मेट्रो लाइन-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा हो गया है और भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल भी हुआ। एमएमआरडीए वर्ष 2026 के अंत तक पूरी लाइन शुरू करने की तैयारी में है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 06, 2026 | 02:36 PM

मीरा-भाईंदर मेट्रो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Mira Bhayandar Metro: मीरा-भाईंदर से मुंबई आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मेट्रो लाइन-9 के दूसरे चरण का करीब 90% कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्से में मेट्रो ट्रेन का वास्तविक ट्रायल भी सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। एमएमआरडीए को उम्मीद है कि सभी तकनीकी और सरकारी स्वीकृतियां समय पर मिलने पर पूरी मेट्रो लाइन वर्ष 2026 के अंत तक यात्री सेवा के लिए खोल दी जाएगी।

काशीगांव और साईबाबा नगर स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल परीक्षण के बाद भाईंदर पश्चिम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान स्टेशन तक भी सफल ट्रायल रन हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे रूट पर बिजली आपूर्ति शुरू हो चुकी है और ट्रैक, सिग्नलिंग तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की अंतिम जांच जारी है।

यात्रा होगी सुविधाजनक

  • मेट्रो लाइन-9 का पहला चरण अप्रैल में दहिसर से काशीगांव के बीच शुरू किया गया था। इस सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और प्रतिदिन 35 से 40 हजार यात्री इसका उपयोग कर रहे हैं।
  • अब काशीगांव से भाईंदर पश्चिम तक के दूसरे चरण का कार्य अंतिम दौर में है।
  • एमएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सफल ट्रायल और सभी आवश्यक स्वीकृतियों के बाद अंतिम चरण को दिसंबर तक जनता के लिए खोलने की योजना है।
  • इसके शुरू होने से मीरा-भाईंदर और मुंबई के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक होगी
  • साथ ही पश्चिमी उपनगरों में सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा।

यह भी पढ़ें: – मुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण

सम्बंधित ख़बरें

पुणे मनपा का ढुलमुल रवैया: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 500 करोड़ का होर्डिंग बकाया वसूलने में सुस्ती

ट्रेन में सिगरेट पीना अब पड़ेगा बहुत भारी! रेलवे ने 20 गुना बढ़ाया जुर्माना, ₹100 की जगह देने होंगे ₹2,000

CJP में बगावत! अभिजीत दिपके के घर के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कोर कमेटी में भाई-भतीजावाद का आरोप

सिरफिरे युवक ने रोकी मुंबई लोकल, नालासोपारा-वसई के बीच टला बड़ा हादसा; दिवा फाटक खुलने से 17 ट्रेनें प्रभावित

बिजली लाइनों की वजह से रुका था काम

इस बीच पटरियां बिछाने, स्टेशन परिसर के विकास और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे है। भाईंदर पश्चिम के शहीद भगत सिंह गार्डन मेट्रो स्टेशन का निर्माण उच्च वोल्टेज बिजली लाइनों के कारण रुका हुआ था, लेकिन सरकार और अदाणी इलेक्ट्रसिटी से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद यह बाधा दूर हो गई है। अब इस स्टेशन का शेष निर्माण भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

6 किलोमीटर का हिस्सा हो चुका है चालू

दहिसर से भाईंदर पश्चिम तक बनने वाली 10.41 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन-9 पर कुल 8 स्टेशन है। पहले चरण में दहिसर, पांडुरंग वाड़ी, मीरागांव और काशीगांव स्टेशन तक लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा चालू हो चुका है।

Metro line 9 mumbai second phase trial successful mira bhayandar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 02:36 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai Metro
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.