Adani Energy Project: 4% शुल्क के बजाय सिर्फ 2.27 करोड़ जमा, अदाणी प्रोजेक्ट पर वडेट्टीवार ने उठाए सवाल

Vijay Wadettiwar Adani Energy Project: विजय वडेट्टीवार ने कराड़ी ऊर्जा परियोजना में राजस्व नुकसान का आरोप लगाकर मंजूरी रद्द करने की मांग की। अदाणी समूह ने आरोपों को भ्रामक बताया।
Vijay Wadettiwar demanded the cancellation of the approval for the Karadi energy project
विजय वडेट्टीवार सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • विजय वडेट्टीवार ने कराड़ी ऊर्जा परियोजना की मंजूरी रद्द करने की मांग की।

  • 5,775 करोड़ की परियोजना में राजस्व नुकसान और नियमों की अनदेखी का आरोप।

  • अदाणी ग्रीन एनर्जी ने आरोपों को भ्रामक बताते हुए सफाई दी।

Maharashtra Energy Project Controversy: अदाणी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी और सरकारी राजस्व के मामले में नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कराड़ी ऊर्जा परियोजना की मंजूरी तत्काल रद्द करने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 1,500 मेगावाट की करीब 5,775 करोड़ रुपये की परियोजना को शुरुआती प्रस्ताव में महज 56.75 करोड़ रुपये का दिखाया गया। इससे सरकारी खजाने को मिलने वाले राजस्व का नुकसान हुआ।

Vijay Wadettiwar demanded the cancellation of the approval for the Karadi energy project
अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत राम कथा से, CM फडणवीस ने किया साध्वी ऋतंभरा का स्वागत

4% के बजाय जमा किए 2.27 करोड़

विजय वडेट्टीवार के अनुसार, परियोजना की लागत के आधार पर चार प्रतिशत राशि जमा होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 2.27 करोड़ रुपये जमा किए गए।

उन्होंने सवाल उठाया कि शेष राशि किसके फायदे के लिए बचाई गई। उन्होंने वन क्षेत्र, पर्यावरणीय प्रभाव और राजस्व नुकसान की स्वतंत्र जांच कराकर नियमों के विपरीत दी गई मंजूरियां रद्द करने की मांग की। उन्होंने 23 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने पर भी सरकार को घेरा।

Vijay Wadettiwar demanded the cancellation of the approval for the Karadi energy project
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 1.9 करोड़ के प्रोडक्ट्स जब्त; वैशाली और रूपाली के लाइसेंस सस्पेंड

अदाणी ने आरोपों को बताया भ्रामक

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने परियोजना की लागत घटाने के आरोपों को भ्रामक बताया है। कंपनी के अनुसार, ऑनलाइन पोर्टल पर 56.75 करोड़ का उल्लेख केवल परियोजना स्थल के सर्वेक्षण और शुरुआती जांच का खर्च है।

पूरी परियोजना की लागत 5,675 करोड़ रुपये राज्य वन्यजीव बोर्ड के सामने रखी गई थी। कंपनी का दावा है कि परियोजना निजी, गैर-वन भूमि पर है और कोयना वन्यजीव अभयारण्य से 3.2 किलोमीटर दूर है।

यह सह्याद्री टाइगर रिजर्व के अधिसूचित बफर जोन के बाहर है और किसी संरक्षित क्षेत्र या बाघ गलियारे को प्रभावित नहीं करती।