अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत राम कथा से, CM फडणवीस ने किया साध्वी ऋतंभरा का स्वागत

Ashok Singhal Centenary Year: नागपुर के स्वावलंबीनगर स्थित गणेश मैदान में साध्वी ऋतंभरा की श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत के अवसर पर किया गया।
ashok singhal centenary year ram katha nagpur devendra fadnavis
देवेंद्र फडणवीस का बयान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर नागपुर में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया।

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गणेश मैदान, भेंडे लेआउट, स्वावलंबीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतंभरा का स्वागत किया और उनके प्रवचनों को सुनने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जताई।

Nagpur Religious Event: राम जन्मभूमि आंदोलन को प्रेरणा देने वाले बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत के लिए राम कथा आयोजन से बेहतर दूसरा कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। साध्वी ऋतंभरा के प्रवचन सुनने के लिए - आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से अशोकजी के कार्यों और विचारों को याद करने का अवसर मिला है।

यह कहना है मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का। वे गणेश मैदान भेंडे लेआउट स्वावलंबीनगर में आयोजित श्रीराम कथा आयोजन के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद अजय संचेती, शैलेश जोगलेकर, प्रसन्न मोहिले, ईश्वर ढंगले, शिवानी दानी, माया हाडे, अमोल शामकुले सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। उन्होंने साध्वी ऋतंभरा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।

अशोक सिंघल राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रेरणास्त्रोत

उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रेरणास्त्रोत थे। वर्ष 1984 में आयोजित धर्म संसद में सभी धर्मों, पंथों और विचारधाराओं के लोगों को एक मंच पर लाकर राम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का प्रस्ताव पारित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से ही यह संभव हो सका। हिंदू समाज के विभिन्न पंथों और विचारधाराओं के संतों को एक मंच पर लाना आसान काम नहीं था।

ashok singhal centenary year ram katha nagpur devendra fadnavis
अमरावती के लाल अस्पताल में सो रहे मरीज पर कोयते से जानलेवा हमला! शराब पिलाने से मना करने पर भड़के परिचित

समाज में नहीं होना चाहिए भेदभाव

फडणवीस ने कहा कि हिंदू समाज एक है, पंथ, विचार, मत और पूजा पद्धतियां अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन समाज में भेदभाव नहीं होना चाहिए, इस तरह के विचारों को समाज के सामने रखने का काम अशोक सिंघल ने किया। उन्होंने संघर्षों को दिशा देने का काम किया। उनके प्रयासों से विवादित मस्जिद का ढांचा ध्वस्त हुआ और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी स्थान पर राम मंदिर का निर्माण हुआ।

ashok singhal centenary year ram katha nagpur devendra fadnavis
अकोला जिले के 990 गांवों में, खरीफ फसलों की अंतिम पैसेवार 47 पैसे

मिलेगी निरंतर प्रेरणा

इस तरह 500 वर्षों का संघर्ष पूर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें राम जन्मभूमि आंदोलन में सहभागी होने का अवसर मिला। सिंघल के कार्यों और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब तक भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प पूरा नहीं होता तब तक उनका कार्य अधूरा रहेगा। उनके जीवन और चरित्र से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।