Vietnam Vin Group: वियतनाम का महाराष्ट्र पर बड़ा भरोसा, विन ग्रुप करेगा 6.5 बिलियन डॉलर का निवेश
Vietnam Vin Group ने महाराष्ट्र में 6.5 बिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की है। मुंबई में आयोजित इंडिया-वियतनाम बिजनेस फोरम में कई अहम आर्थिक साझेदारियों पर चर्चा हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
वियतनाम-महाराष्ट्र निवेश समझौता (सौ. X )
Vietnam Vin Group Investment Maharashtra: वियतनाम ने अब महाराष्ट्र से हाथ मिलाया है। वियतनाम के विन ग्रुप ने राज्य में 6।5 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। यह पहल भारत-वियतनाम के इकॉनमिक रिश्तों को एक नई दिशा देगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इलेट्रिक गाड़ियों, सेमीकंडक्टर, लॉजिस्टिक्स, फिनटेक, टूरिज्म, एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दोनों देशों के लिए बहुत बड़े मौके हैं। मुंबई दौर पर आए वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम गुरुवार को मुंबई दौर पर आए थे। सीएम फडणवीस और लैम ‘इंडिया-वियतनाम बिज़नेस फोरम’ में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान
इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत-वियतनाम के रिश्ते भरोसे, साझा इतिहास, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, खुशहाली और स्थिरता के एक जैसे नज़रिए पर आधारित हैं। वियतनाम आज एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी है।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदेसेना के साथ काम करेंगे गोकुल गीते, बने सहयोगी सदस्य, आखिर कैसे सफल रहा उदय सामंत का खेल?
मुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं
बैंकॉक से लाया जा रहा ₹2.27 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, दबोचा तस्कर
‘मैं टिकट मांगने मातोश्री नहीं गया था, मुझे खुद बुलाया गया’, शिंदे गुट में शामिल होते ही बरसे संजय दीना पाटिल
महाराष्ट्र भी भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ का एक बड़ा इंजन बन गया है। करीब 660 बिलियन डॉलर की इकॉनमी, देश में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ महाराष्ट्र ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का एक मैग्नेट बन रहा है।
मुंबई, पुणे, नवी मुंबई, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर व गडचिरोली जैसे शहर एक नई इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजिकल क्रांति के हब के तौर पर उभर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई और हो ची मिन्ह सिटी के बीच पार्टनरशिप को अधिक मजबूत किया जाएगा।
🤝 CM Devendra Fadnavis witnessed the signing and exchange of MoUs between various companies at the India – Vietnam Business Forum in Mumbai today. Key Features of the MoUs:
✅ Vietnam Chamber of Commerce and Industry (VCCI) and Confederation of Indian Industry (CII)… pic.twitter.com/r6b3y5KvFD — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 7, 2026
ट्रेड, पर्यटन, स्टार्टअप्स और समुद्री व्यापार को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, अजंता-वेरुल जैसी वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के जरिए टूरिज्म सहयोग बढ़ाया जाएगा। इसमें बौद्ध विरासत है, जो भारत और वियतनाम को जोड़ती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र भारत में वियतनाम का सबसे भरोसेमंद और मजबूत पार्टनर बनेगा। इस अवसर पर वियतनाम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट हो साई हंग समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें :- Vijay Karande FIR: मोबाइल पासवर्ड विवाद में बवाल, मंत्री के OSD विजय कारंडे के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज
वियतनाम के राष्ट्रपति से मिले अदाणी
बंदरगाह, ऊर्जा, सीमेंट और सेमीकंडक्टर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग 15 मिनट तक चली, उनके बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अदाणी ने पिछले साल दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियों में 10 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।
