Mumbai में 17,733 करोड़ का सीमेंटीकरण प्रोजेक्ट अटका, अब तक 49% काम पूरा
Mumbai News: मुंबई में बेमौसमी बारिश से बीएमसी का 17,733 करोड़ का सड़क सीमेंटीकरण प्रोजेक्ट धीमा पड़ गया है। अब तक केवल 49% कार्य पूरा हुआ, जबकि लक्ष्य 31 मई तक का था।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई में सड़क का सीमेंटीकरण (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: पिछले एक सप्ताह से मुंबई में हो रही बेमौसमी बारिश ने चल रहे सड़कों के सीमेंटीकरण कार्य को प्रभावित किया है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि काम पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन इसे हिस्सों में बांट दिया गया है, जिससे कार्य की गति धीमी हो गई है।
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि ” सीमेंटीकरण की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में होती है, खुदाई, खुदाई वाले हिस्से को ड्राई-लीन कंक्रीट (डीएलसी) से भरना, और अंत में सड़क की सतह को पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट से समतल करना, जिसके बाद सड़क को कुछ दिनों तक क्योरिंग के लिए छोड़ दिया जाता है।
घोषणा के बावजूद शहर में बेमौसमी बारिश जारी रही
बीएमसी ने अक्टूबर में सड़क सीमेंटीकरण का कार्य शुरू किया था। हर वर्ष मानसून के दौरान जून से सितंबर के बीच सिविल और निर्माण कार्य बंद कर दिए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
विकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
मुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक
RTI बदलावों पर आर-पार: मुख्य सूचना आयुक्त से चर्चा विफल, 5 जुलाई से आमरण अनशन पर अड़े समाजसेवी अन्ना हजारे
मानसून की आधिकारिक वापसी के बाद ही ये कार्य फिर से शुरू किए जाते हैं। इस बार,मानसून की वापसी की घोषणा के बावजूद शहर में बेमौसमी बारिश जारी रही। बांगर ने बताया कि “बारिश के दौरान खुदाई की गई सड़कों पर सीमेंट नहीं डाली जा सकती।
न तो ताजा बिछाई गई कंक्रीट को क्योरिंग के लिए छोड़ा जा सकता है और न ही नई खुदाई की जा सकती है। इस कारण देरी हुई है। हालांकि हमें उम्मीद है कि यह देरी अस्थायी है और अगले वर्ष के लक्ष्य पर इसका असर नहीं पड़ेगा। मानसून से पहले चीएमसी ने मुंबई की कुल 2,050 किलोमीटर लंबी सड़कों में से 525 कलोमीटर सड़कें खुदाई के लिए खोदी थीं, जो कुल लंबाई का 25 प्रतिशत है। अक्टूबर से बीएमसी ने 1,350 सड़कों के सीमेंटीकरण का कार्य शुरू किया है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत बड़ा कदम, अब वेबसाइट पर दिखेंगे विभागवार कर्मचारी आंकड़े
31 मई तक पूरा करना था सीमेंटीकरण का काम
- पहली श्रेणी में 156.74 किलोमीटर लंबाई की 574 सड़कें शामिल हैं। मुंबई में 700 किलोमीटर सड़कों के सीमेटीकरण के लिए बीएमसी ने कुल 17,733 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
- एक अधिकारी ने बताया, “हमारा लक्ष्य 31 मई तक सड़कों का सीमेंटीकरण पूरा करना था, लेकिन मानसून जल्दी शुरू हो जाने के कारण हम समय पर पूरा नहीं कर सकें।
- उस समय खुदाई की गई सड़कों को अस्थायी रूप से डामर से ढका गया था। अब बारिश रुकने के बाद इन्हें प्राथमिकता के आधार पर कंक्रीट किया जाएगा।
- 1700 किलोमीटर सड़कों के सीमेटीकरण के आदेश दो चरणों में जारी किए गए थे, पहले चरण में लगभग 324 किलोमीटर लंबाई की 700 सड़कें और दूसरे चरण में 377 किलोमीटर लंबाई की 1,421 सड़कें शामिल है।
- अब तक कार्य की कुल प्रगति 49 प्रतिशत है, पहले चरण की 64 प्रतिशत सड़कें और दूसरे चरण की 37 प्रतिशत सड़कें पूरी की जा चुकी हैं।
