-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Haphazard Fitting Of Cement Road Culverts And Negligence Drivers Problems
Nagpur: सीमेंट रोड के गट्टुओं की बेतरतीब फिटिंग, लापरवाही के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर शहर को स्मार्ट सिटी योजना के तहत अपग्रेड कर ‘सीमेंट सड़क का शहर’ बनाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है।

नागपुर न्यूज
Nagpur Latest News: अब तक शहर के अधिकांश हिस्से की सड़कों का सीमेंटीकरण पूरा हो चुका है। हालांकि देखने में आया है कि कई प्रमुख सड़कों का करीब 70 प्रतिशत हिस्से में गट्टू लगा दिए गए हैं। सही तरीके से फिट न करने के चलते अब ये गट्टू परेशानी की वजह बन रहे हैं।
जैसे-जैसे ये सड़कें बिछ रही हैं, स्थानीय लोगों व यातायात उपयोगकर्ताओं में असंतोष और कई शिकायतें भी सामने आ रही हैं। खासकर चौराहों पर और महत्वपूर्ण मार्गों पर एस प्रकार की गट्टू यानी स्लैब पट्टी लगाने की शैली पर तीखी आलोचना हो रही है।
सही तरीके से नहीं हो रहा ज्वाइंट
देखने में आ रहा है कि शहर के कई चौराहों पर लगाए गए गट्टू अच्छी तरह ज्वाइंट नहीं किये जा रहे। इस वजह से उस सतह पर वाहनों के टायर फिसल रहे हैं। स्लैबों या गट्टू ब्लॉकों को इस तरह फिट किया जाता है कि उनमें से पानी मिट्टी में अवशोषित नहीं हो पाता। इससे बारिश या पानी की परत बनती है और फिसलन बढ़ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
Nagpur Weather Update: रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान 22 डिग्री के नीचे; मौसम विभाग ने दर्ज की 7.3 मिमी वर्षा
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: भंते ससाई की छुट्टी, ट्रस्टी विलास गजघाटे संभालेंगे स्मारक समिति की कमान
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
कुछ प्रमुख सड़कों का केवल आधा हिस्सा ही सीमेंट स्लैब से बनाया गया, जबकि अन्य आधे हिस्से पर पुराने हिस्से या मिट्टी-गिट्टी मिश्रण है। इस असमान सतह के कारण वाहन नियंत्रण पर असर पड़ता है। पहले से बने सीमेंट मार्गों पर दरारें उभर रही हैं, यहां तक कि कुछ सड़कें गड्ढेदार हो गई हैं। अधिकांश सीमेंट की सड़कों में क्रैकिंग की शिकायतें मिली हैं।
सरकारी योजना और सीमाएं
नागपुर महानगरपालिका (एनएमसी) ने सीमेंट सड़कों के अगले चरण का प्रस्ताव पास किया है-फेज 5 में लगभग ₹900 करोड़ की लागत से 89 किलोमीटर सीमेंट सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसमें अधिकारी यह दावा करते हैं कि पिछले चरणों में कुछ इलाकों में सड़क ऊंची हो जाने और जलभराव की समस्या आई थी, इसलिए इस बार अधिक सावधानी बरती जाएगी लेकिन योजनात्मक सुधारों के बावजूद जो रास्ते पहले बन चुके हैं उनकी गुणवत्ता और टिकाऊपन पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें – 6 नवंबर से LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद! एलपीजी वितरकों ने सरकार को दी चेतावनी, हड़ताल का ऐलान
नागरिकों में पनप रहा आक्रोश
स्मार्ट सिटी के इस अजीबोगरीब निर्माण के कारण नागरिकों में रोष पनप रहा है। नागरिकों को उम्मीद थी कि सीमेंटीकरण के बाद सड़कों पर वाहनों को झटका भी नहीं लगेगा। इसके उलट आधी सड़क और चौराहों पर गट्टू उनका ये भ्रम तोड़ने के लिए लगाए गए हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गलत तरीके से बनाई गई सीमेंट सड़कों ने कई आवासीय इलाकों में यातना खड़ी कर दी है।
शहरवासियों को चाहिए…
- सही स्लैब जोड़ और सीम तकनीक-गट्टू ब्लॉकों को ज्वाइंट में ठोस सिलिकॉन या सीमेंट भराव होना चाहिए जिससे ऊंच-नीच या फटने की समस्या न हो।
- जल निकासी व्यवस्था-स्लैबों के बीच छोटे नाले, सांचे या ड्रेनेज चैनल बनाए जाएं, ताकि बारिश का पानी तुरंत निकल सके।
- समान सतह निर्माण-पूरे मार्ग पर एकरूपता होनी चाहिए, बीच में टूटे हिस्से न हों।
- दृढ़ अधोसंरचना तैयार करना-ब्लॉक लगाने से पहले उचित मिट्टी संयोजन, ग्रेडिंग और दबाव परीक्षण जरूरी है।
- नियमित निरीक्षण व रखरखाव, छोटे-छोटे दरारों को तुरंत भरना, स्लैब की जगह उखड़ने पर उसे बदला जाना चाहिए।
- पारदर्शिता व जवाबदेही-ठेकेदारों को कड़ी गुणवत्ता मानक देना और उनके काम की सार्वजनिक निगरानी।
- नागपुर को सिर्फ सड़कों की संख्या में नहीं बल्कि स्थिर, सुरक्षित और टिकाऊ सड़कें चाहिए। तभी ‘स्मार्ट सिटी’ वाकई अर्थ रखेगी।
Haphazard fitting of cement road culverts and negligence drivers problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 35 दिन में मिले 6,111 नए टीबी मरीज, AI ने 11,091 गांवों को बताया संवेदनशील
Jun 25, 2026 | 10:08 AMनवभारत संपादकीय: फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर खतरा; पैदल चलना क्यों बन गया चुनौती?
Jun 25, 2026 | 10:03 AMगोंदिया में डिजिटल खेती की शुरुआत; 71,804 किसानो ने डाउनलोड किया ‘Mahavistar AI’ एप
Jun 25, 2026 | 09:55 AMExpert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस
Jun 25, 2026 | 09:53 AMनवभारत विशेष: POK में अशांति का सूझबूझ से लाभ उठाए भारत, क्या सैन्य कार्रवाई की जाए?
Jun 25, 2026 | 09:50 AMदुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
Jun 25, 2026 | 09:42 AMमुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
Jun 25, 2026 | 09:42 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














