Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BEST चुनाव में उद्धव-राज एकसाथ, कल आएंगे नतीजे; क्या BMC चुनाव में भी दिखेगा गठबंधन?

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने BEST सोसाइटी चुनाव में साथ मिलकर 'उत्कर्ष पैनल' बनाया। नतीजे मंगलवार को आएंगे। क्या यह गठबंधन BMC चुनाव तक पहुंचेगा, इसपर सबकी निगाहें टिकीं हुई है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 18, 2025 | 08:29 PM

उद्धव- राज ठाकरे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

BEST Employees Cooperative Credit Society: मुंबई की राजनीति में सोमवार (18 अगस्त) को एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला, जब उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। यह चुनाव था BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) एम्प्लॉयी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का। इस सोसाइटी में करीब 15,000 से ज्यादा सदस्य हैं, जो BEST के मौजूदा और पूर्व कर्मचारी होते हैं।

इस चुनाव में उद्धव और राज ठाकरे की पार्टियों ने मिलकर ‘उत्कर्ष पैनल’ बनाया। उद्धव गुट ने 18 उम्मीदवार उतारे, जबकि राज ठाकरे की पार्टी ने 2 उम्मीदवार खड़े किए। इसके अलावा एक उम्मीदवार अनुसूचित जाति-जनजाति संघ से शामिल हुआ। वोटिंग सोमवार को पूरी हुई और अब सबकी नज़रें मंगलवार (19 अगस्त) को होने वाली वोटों की गिनती पर टिकी हैं।

गठबंधन की अटकलों के बीच चुनाव

यह चुनाव ऐसे समय पर हुआ है जब महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन की चर्चाएं तेज़ हैं। दोनों भाइयों के रिश्ते सालों से खटास भरे रहे हैं, लेकिन अब बदलते हालात में एक साथ आने की अटकलें ज़ोर पकड़ चुकी हैं। इस चुनाव को इसी सियासी समीकरण की एक टेस्ट केस के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मनपा चुनाव से पहले ‘बेस्ट’ की दंगल! ठाकरे बंधुओं के साथ दो-दो हाथ को बीजेपी तैयार

मुकाबले में कौन-कौन?

BEST सोसाइटी चुनाव में कुल पांच पैनल मैदान में हैं। बीजेपी के एमएलसी प्रसाद लाड ने ‘सहकार समृद्धि पैनल’ बनाया है। इसके अलावा शशांक राव का पैनल भी चुनाव लड़ रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के समर्थन वाले यूनियनों ने भी दावेदारी पेश की है।

किसका दबदबा?

पिछले कई वर्षों से इस सोसाइटी पर उद्धव ठाकरे गुट की पकड़ रही है। बेस्ट कामगार सेना का इस पर मजबूत दबदबा माना जाता है। ऐसे में इस बार राज ठाकरे के साथ मिलकर लड़ना उनके लिए और मजबूती का संकेत माना जा रहा है।

BMC चुनाव पर टिकी नजरें

हालांकि उद्धव और राज ठाकरे ने अब तक औपचारिक गठबंधन की घोषणा नहीं की है, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने हाल ही में कहा था कि आने वाले मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नासिक के नगर निगम चुनावों में दोनों पार्टियां साथ मिलकर उतर सकती हैं। खासकर BMC चुनाव में यह गठबंधन सियासी समीकरण बदल सकता है।

अब देखना होगा कि BEST चुनाव का नतीजा ठाकरे बंधुओं को कितना करीब लाता है और क्या यह गठबंधन महाराष्ट्र की बड़ी राजनीति में भी नया अध्याय लिखेगा।

Uddhav thackeray raj thackeray fight best employees cooperative credit society election result 19 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 08:29 PM

Topics:  

  • BMC
  • BMC Elections
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

3

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेश किए सबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

4

‘यारा तेरी यारी को मैंने तो…’ और नप गए तहसीलदार, विदाई समारोह में गाना गुनगुनाना पड़ा महंगा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.