Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हाथ काट डालेंगे’, उद्धव ने फिर उठाया मराठी अस्मिता का मुद्दा, बोले- अगर हिम्मत है तो…

Uddhav Thackeray: शिवाजी पार्क दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे ने मराठी भाषा व अधिकारों की रक्षा का ऐलान किया। बोले- हिंदी की जबरदस्ती नहीं चलेगी और मुंबई मराठी लोगों की पहचान है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 03, 2025 | 11:56 AM

उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Uddhav Thackeray On Marathi Controversy: मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित दशहरा रैली में शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने मराठी भाषा और मराठी लोगों के अधिकारों की अटूट रक्षा का जोरदार ऐलान किया। ठाकरे ने कहा कि वे अपनी मातृभाषा के सम्मान पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे और जहां भी मराठी का अपमान हुआ है, वहां फूट नहीं आने देंगे।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम हिंदी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हिंदी की जबरदस्ती हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे। मराठी के सम्मान और अधिकार की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

मुंबई को व्यापारियों की जेब से बचाएंगे

ठाकरे ने अपने भाषण में यह भी कहा कि मुंबई का इतिहास और पहचान मराठी लोगों के संघर्ष से जुड़ी है, और अगर शहर की पहचान केवल व्यापारियों की जेब तक सिमटती है तो वे उसे बचाने के लिए कड़ाई से कदम उठाएंगे।

उद्धव ठाकरे कहा कि मुंबई मराठी लोगों ने अपने खून से जीती है… अगर हमारी मुंबई व्यापारियों की जेब में चली गई तो हम उस जेब को फाड़कर मुंबई बचाएंगे।

मराठी के मुद्दे पर दी चेतावनी

वहीं मराठी के मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तुम लोगों में हिम्मत है तो मराठी पर हाथ डालकर दिखाओ, हाथ जगह पर रखा नहीं जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और भाजपा जो कर रही है वह महाराष्ट्र और मराठी लोगों के हितों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें:- ‘RSS आतंकवादी संगठन’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल, भाजपा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

उद्धव ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया था, लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकारें किसानों को आवश्यक सहायता नहीं दे रही हैं। उन्होंने 2017 की कर्जमाफी का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब वह यह काम कर सकते थे, तो अब क्यों नहीं किया जा रहा है।

संजय राउत ने शिंदे पर बाेला हमला

रैली में राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद रहे जिन्होंने शिंदे गुट और भाजपा पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि यह रैली केवल ताजगी दिखाने का मंच नहीं, बल्कि राजनीतिक एवं सामाजिक संदेश देने का अवसर है। राउत ने भाषण में कहा कि दिल्ली में रावण को जलाया जाता है, पर मुंबई के रावण को डुबाना है… आज हमें उसका अंत करना है।

Uddhav thackeray raised issue of marathi identity at dussehra rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 11:56 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Shiv Sena Protest
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

‘चुनाव आते ही याद आती है मुंबई’, ठाणे से उद्धव ठाकरे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वार

2

BMC Election: मुंबई का महापौर हिंदू और मराठी होगा, सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

3

KDMC में बना नया इतिहास, शिवसेना-BJP गठबंधन का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या पैसे का समझौता?

4

नागपुर में नए साल की पार्टी से लौट रहे लोगों की कार पलटी; एक की मौत, सात घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.