कोविड से धारावी तक…उद्धव ठाकरे की नई किताब में क्या है खास? बीएमसी चुनाव के लिए बिछी बिसात
BMC Election 2026: BMC चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने कोविड कार्यों की पुस्तिका जारी की। धारावी मॉडल और MVA सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा। चुनाव 15 जनवरी को।
- Written By: प्रिया जैस
उद्धव ठाकरे ने पुस्तिका जारी की (सौजन्य-एक्स)
Uddhav Thackeray: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए सरकारी कार्यों पर आधारित एक पुस्तिका जारी की है। इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान महामारी से निपटने के प्रयासों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
राजनीतिक हलकों में इसे आगामी निकाय चुनावों से पहले एक अहम रणनीतिक पहल माना जा रहा है। रविवार को जारी इस पुस्तिका में 2019 से 2022 के बीच तत्कालीन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के कार्यकाल का उल्लेख है। इसमें मुंबई के धारावी समेत राज्य के कई इलाकों में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए अपनाई गई नीतियों, स्वास्थ्य प्रबंधन और प्रशासनिक फैसलों को रेखांकित किया गया है।
मनसे और यूबीटी ने किया गठबंधन का ऐलान
गौरतलब है कि शिवसेना (उबाठा) ने हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों दलों की ओर से अब तक सभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। हालांकि, सोमवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
पुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
यह भी पढ़ें – Mission BMC: राज ठाकरे ने बांद्रा में फूंका चुनावी बिगुल, ‘रंगशारदा’ में जुटे MNS के दिग्गज नेता
राज्य में बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को कराए जाएंगे, जबकि मतगणना 16 जनवरी को होगी। बीएमसी चुनाव उद्धव ठाकरे के लिए विशेष महत्व रखते हैं, क्योंकि वे देश के सबसे समृद्ध नगर निकाय पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने की कोशिश में हैं। उल्लेखनीय है कि 1997 से 2022 तक बृहन्मुंबई महानगरपालिका पर अविभाजित शिवसेना का शासन रहा था।
