Maharashtra: शिवसेना-मनसे गठबंधन के बाद उम्मीदवारों की दौड़, मातोश्री में देर रात हलचल

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव 2026 में मनसे गठबंधन के बाद शिवसेना (ठाकरे गुट) ने उम्मीदवार प्रक्रिया तेज कर दी है। उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में प्रत्याशियों को AB फॉर्म सौंपे।
Mumbai UBT Shivsena
मुंबई में यूबीटी ने जारी की पहली सूची (सौ. AI )
Updated on

Shivsena UBT Candidates List: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा खत्म होने में अब सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं।

इसी बीच रविवार रात से राजनीतिक गतिविधियों में अचानक तेज़ी देखने को मिली। मनसे के साथ गठबंधन की घोषणा के बाद शिवसेना (ठाकरे गुट) ने अपने उम्मीदवारों की प्रक्रिया को रफ्तार दे दी है।

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार देर रात ‘मातोश्री’ में उम्मीदवारों को AB फॉर्म वितरित किए। जिन प्रत्याशियों की उम्मीदवारी तय हो चुकी है, उन्हें मातोश्री बुलाया गया, जहां उद्धव ठाकरे ने व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात कर AB फॉर्म सौंपे।

रात देर तक मातोश्री में भारी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके समर्थकों की भी बड़ी संख्या वहां मौजूद रही। AB फॉर्म मिलने के बाद कई प्रत्याशियों के आज ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की संभावना जताई जा रही है।

क्या आज पूरी उम्मीदवार सूची घोषित होगी?

सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात कई उम्मीदवारों को AB फॉर्म दिए जा चुके हैं, जबकि आज शेष प्रत्याशियों को भी AB फॉर्म सौंपे जाने की संभावना है। मनसे और शिवसेना (ठाकरे गुट) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चला आ रहा गतिरोध सुलझने के बाद अब उम्मीदवारों के नाम तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बीच, मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी आज मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक को संबोधित करेंगे, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

वार्ड क्रमांक उम्मीदवार का नाम
3 रोशनी कोरे गायकवाड़
29 सचिन पाटिल
40 सुहास वाडकर
49 संगीता संजय सुतार
54 अंकित प्रभु
57 रोहन शिंदे
59 शैलेश फांसे
60 मेघना विशाल काकड़े माने
61 सेजल दयानंद सावंत
62 जीशान चंगेज़ मुल्तानी
63 देवेंद्र (बाला) अंबरकर
64 सबा हारुन खान
65 प्रसाद प्रभाकर आयरे
89 गीतेश राउत
93 रोहिणी कांबले
95 एड हरि शास्त्री
100 साधना वरस्कर
105 अर्चना चौरे
111 दीपक सावंत
117 श्वेता पावस्कर
118 सुनीता जाधव
120 विश्वास शिंदे
124 सकीना शेख
127 स्वरूपा पाटिल
137 महादेव आंबेकर
138 अर्जुन शिंदे
141 विट्ठल लोकरे
142 सुनंदा लोकरे
148 प्रमोद शिंदे
150 सुप्रदा फतरपेकर
155 स्नेहल शिवकर
156 संजना संतोष कासले
164 साईनाथ साधु कटके
167 सुवर्णा और भी
168 सुधीर खाटू
206 सचिन पडवाल
208 रमाकांत रहाटे
215 किरण बलसरफ
218 गीता अहिरेकर
222 संपत ठाकुर
225 अजिंक्य धात्रक
Navbharat Live
navbharatlive.com