Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव को छोड़ अब इस पार्टी से जुड़ेंगे राज! चुनाव से पहले मिला निमंत्रण, क्या लेंगे यू-टर्न?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा हंगामा देखा गया है। आज 12 जून को राज और सीएम फडणवीस की मुलाकातों के भी कई मायने निकाले जा रहे है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 12, 2025 | 05:43 PM

संजय शिरसाट और राज ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में कई दिनों से ठाकरे बंधुओं के एक होने की अटकलें सामने आ रही है। इस बीच अब एक नया ट्वीस्ट सामने आ गया है। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आने की खबरें सामने आ रही है। महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना कोटे के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन से हाथ मिलाना चाहिए।

उनकी यह टिप्पणी राज ठाकरे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद आई है। देवेंद्र फडणवीस ने सुबह एक आलीशान होटल में राज ठाकरे से मुलाकात की जिससे राज्य में निकाय चुनावों से पहले भाजपा और मनसे के बीच गठबंधन की अटकलों को बल मिला है। यह मुलाकात दो चचेरे भाइयों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों के बीच हुई है। उद्धव विपक्षी दल शिवसेना यूबीटी के प्रमुख हैं।

संजय शिरसाट ने दिया निमंत्रण

संजय शिरसाट ने कहा, ‘‘राजनीति में कई ‘यू-टर्न’ देखने को मिलते हैं। राजनीति में कब क्या हो जाए, इसके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। किसी पार्टी को मजबूत करने या उसका विस्तार करने के लिए ऐसे गठबंधन करने पड़ते हैं। हमने राज साहब को पहले भी प्रस्ताव (गठबंधन का) दिया था। वे नगर निकाय चुनाव बहुत अच्छी तरह लड़ सकते हैं। उन्हें हमारे (महायुति) साथ आना चाहिए और हमारा यही अनुरोध होगा।”

सम्बंधित ख़बरें

‘जेल जा चुके लोग उपदेश न दें’, अलीबाग जमीन विवाद के वायरल वीडियो पर राहुल नार्वेकर का संजय राउत को करारा जवाब

अकोला महानगर पालिका की शास्ती अभय योजना लागू, बकाया संपत्ति कर पर 100% तक ब्याज माफी

‘सिर्फ हिंदू ही नहीं जज भी खतरे में हैं’, जजों के घरों पर चोरी को लेकर बच्चू कडू ने फडणवीस पर साधा निशाना

अकोला रेलवे स्टेशन परिसर में अतिक्रमण पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, सड़क पर बना होटल जमींदोज

यूबीटी का सामने आया बयान

सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं। भाजपा की कटु आलोचक शिवसेना यूबीटी ने फडणवीस-राज ठाकरे की मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी। शिवसेना यूबीटी नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, ‘‘फडणवीस और राज ठाकरे के बीच बैठक किसी भी कारण से हो सकती है। दोनों पार्टियों (शिवसेना-यूबीटी और मनसे) के 90 से 95 प्रतिशत कार्यकर्ताओं का मानना ​​है कि (इन दोनों के बीच) गठबंधन होना चाहिए। बैठक पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।”

महाराष्ट्र में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने सोते पति को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव नजदीक आ रहे है। इसलिए सभी पार्टियों के लिए यह गठबंधन बेहद महत्वपूर्ण होगा। यूबीटी के पास एक मौका है कि वे मनसे के साथ मिलकर मुंबई में अपना वर्चस्व कायम रख सकें। लेकिन अगर राज ठाकरे सीएम देवेंद्र फडणवीस की पार्टी भाजपा के साथ हाथ मिलाते है तो मनसे के लिए ये खुशखबरी होगी, लेकिन यूबीटी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Uddhav raj thackeray local body elections devendra fadnavis sanjay shirsat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 05:43 PM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra Politics
  • Sanjay Shirsat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.