Maharashtra Nikay Chunav से पहले यूबीटी-मनसे गठबंधन लगभग तय, मुंबई बनी आखिरी चुनौती

Maharashtra Local Body Election से पहले शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। मुंबई को छोड़कर अन्य निकायों में सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है।
Raj Thackeray and Uddhav Thackeray
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Mumbai News In Hindi: शिवसेना (यूबीटी) और मनसे महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए अगले सप्ताह अपने गठबंधन की घोषणा कर सकती हैं, जिसमें मुंबई को छोड़कर सभी निकायों के लिए सीट बंटवारा लगभग पूरा हो चुका है।

दोनों दलों के नेताओं ने यह बात कही। महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होगा और मतों की गिनती अगले दिन होगी, जिनमें बेहद महत्वपूर्ण बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) भी शामिल है।

यूबीटी और मनसे मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोम्बिवली, पिंपरी-चिंचवड, पुणे और नाशिक सहित अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए गठबंधन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख हैं, जबकि कभी उनसे अलग रहे उनके चचेरे भाई राज ठाकरे मनसे के अध्यक्ष हैं। मनसे के एक नेता ने कहा कि मुंबई को छोड़कर सभी नगर निकायों के लिए बातचीत पूरी हो चुकी है। मुख्य मुद्दा मराठी बहुल क्षेत्रों में हमारी मांग वाली सीटों को लेकर है।

जल्द पूरी होगी बातचीत

शिवसेना (उबाठा) अभी तक इस पर सहमत नहीं हुई है, जिसके कारण सीट बंटवारे में देरी हो रही है। लेकिन अगले सप्ताह से नामांकन दाखिल करने की तारीख शुरू होने के कारण बातचीत जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए।

मनसे नेता और पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई ने पत्रकारों से कहा कि यह कहना उचित होगा कि बातचीत अंतिम चरण में है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कब होगी। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि सभी पक्ष बातचीत को पूरा करने के लिए प्रयासरत है और इस दिशा में काम कर रहे हैं। यूबीटी के नेता अनिल परब ने राज ठाकरे से मुलाकात कर सीट बंटवारे पर चर्चा की। इस संबंध में यूबीटी के एक नेता ने कहा कि बातचीत अंतिम चरण में है और सीट बंटवारे के समझौते में कोई बाधा नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com