बुलेट ट्रेन को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी! दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन पर 14 पोर्टल बीम्स तैयार

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: बुलेट ट्रेन परियोजना में वडोदरा में दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन के ऊपर 14 पोर्टल बीम्स का निर्माण पूरा हुआ। अब 40 मीटर लंबे कंपोजिट गर्डर्स लगाए जाएंगे।
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Vadodara Portal Beams Work
दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वडोदरा में राजधानी मेन लाइन के ऊपर सभी 14 पोर्टल बीम्स का निर्माण पूरा हुआ।

  • अब इनके ऊपर करीब 40 मीटर लंबे कंपोजिट गर्डर्स लगाए जाएंगे।

  • बुलेट ट्रेन स्टेशन को रेलवे स्टेशन, सिटी बस स्टेशन और अन्य परिवहन साधनों से जोड़ने की योजना।

Vadodara Portal Beams Work: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना ने वडोदरा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन के ऊपर सभी 14 पोर्टल बीम्स का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

इससे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मौजूदा रेलवे नेटवर्क के ऊपर से गुजारने और वायाडक्ट निर्माण को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। अब इन पोर्टल बीम्स के ऊपर करीब 40 मीटर लंबे कंपोजिट गर्डर्स लगाए जा सकेंगे।

चुनौतीपूर्ण कार्य

वडोदरा में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का लगभग 8.3 किलोमीटर लंबा हिस्सा निर्माण की दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण है। यह घनी आबादी और व्यस्त रेलवे नेटवर्क के बीच से गुजरता है। इस दौरान कॉरिडोर को भारतीय रेलवे की पांच लाइनों को पार करना पड़ता है, जिनमें दो मुख्य लाइनें भी शामिल हैं। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान रेलवे परिचालन की सुरक्षा बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है।

दो हिस्सों में बनाए गए 14 पोर्टल बीम्स

दिल्ली-मुंबई राजधानी मेन लाइन के ऊपर बनाए गए 14 पोर्टल बीम्स में से 10 सूरत की दिशा में वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन और विश्वामित्री रेलवे स्टेशन के बीच स्थित हैं। वहीं, चार पोर्टल बीम्स अहमदाबाद की दिशा में वडोदरा रेलवे स्टेशन और छायापुरी रेलवे स्टेशन के बीच बनाए गए हैं।

इस स्थान पर बुलेट ट्रेन का प्रस्तावित मार्ग राजधानी मेन लाइन को तिरछे कोण पर पार करता है। इसलिए पर्याप्त ऊंचाई और सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने के साथ मौजूदा रेल सेवाओं को बिना बाधित किए निर्माण करना जरूरी था। पोर्टल बीम्स का निर्माण पूरा होने से इस महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पर वायाडक्ट के अगले चरण का काम आगे बढ़ सकेगा।

मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी

बुलेट ट्रेन को अन्य रेल,रोड के अन्य परिवहन साधनों से जोड़ने के लिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर भी कार्य किया जा रहा है। वडोदरा में बुलेट ट्रेन स्टेशन को रेलवे स्टेशन, सिटी बस स्टेशन और परिवहन के अन्य साधनों से जोड़ने की दिशा में अहम प्रगति हुई है।

इसी के तहत 1500 टन वजनी पोर्टल बीम्स लगाए जा रहे हैं। इतने भारी स्ट्रक्चर और जटिल परिस्थितियों के कारण सामान्य प्रीकास्ट लॉन्चिंग तकनीक का इस्तेमाल संभव नहीं था।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Vadodara Portal Beams Work
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: शिंदे गुट के उम्मीदवार के खिलाफ उतरे BJP नेता, पार्टी ने 6 साल के लिए निकाला

मेन लाइंस पर कंपोजिट गर्डर्स

अब राजधानी मेन लाइन की क्रॉसिंग पर पोर्टल बीम्स के ऊपर लगभग 40 मीटर लंबे कंपोजिट गर्डर्स लगाए जाएंगे। अन्य निर्धारित स्थानों पर स्पैन-बाय-स्पैन (SBS) तकनीक से वायाडक्ट का निर्माण किया जाएगा। वडोदरा शहर के मध्य में स्थित बुलेट ट्रेन स्टेशन को मौजूदा रेलवे स्टेशन, सिटी बस स्टेशन और परिवहन के अन्य साधनों से जोड़ने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है।

इस मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी का उद्देश्य यात्रियों को एक परिवहन माध्यम से दूसरे माध्यम तक आसानी से पहुंचने की सुविधा देना है, ताकि उनकी यात्रा अधिक सुगम और समय की बचत करने वाली हो। इस कार्य के पूरा होने से स्टेशन तक पहुंचने के लिए बेहतर परिवहन संपर्क विकसित करने और बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Vadodara Portal Beams Work
छत्रपति संभाजीनगर के क्रांति चौक पर SIR और EVM के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

वडोदरा में यह उपलब्धि केवल एक निर्माण कार्य पूरा होने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यस्त रेलवे नेटवर्क के बीच आधुनिक हाई-स्पीड रेल बुनियादी ढांचा विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी तरह बुलेट ट्रेन के अन्य स्टेशनों बीकेसी, ठाणे, वसई, सूरत में भी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर कार्य हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com