- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Train Firing Case Former Rpf Constable Under Observation Mumbai Severe Mental Illness
Train Firing Case: RPF पूर्व कांस्टेबल गंभीर मानसिक बीमारी के हुए शिकार, चलती ट्रेन में वरिष्ठ और 3 यात्रियों पर चलाई थी गोली
2023 में मुंबई के पास चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ और 3 यात्रियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सस्पेंड आरपीएफ कांस्टेबल चेतनसिंह चौधरी को ‘‘साइकोसिस'' (एक गंभीर मानसिक बीमारी) के लिए निगरानी में रखा गया है।
- Written By: प्रिया जैस

आरोपी आरपीएफ का पूर्व कांस्टेबल गंभीर मानसिक बीमारी के कारण निगरानी में
मुंबई: आरपीएफ के पूर्व कांस्टेबल ने अपने वरिष्ठ एएसआई मीणा और ट्रेन के ‘बी-पांच’ डिब्बे में एक यात्री पर गोलियां चलाने वाले आरोपी इस समय मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे है। मुंबई के पास 2023 में चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ और तीन यात्रियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बर्खास्त आरपीएफ कांस्टेबल चेतनसिंह चौधरी को ‘‘साइकोसिस” (एक गंभीर मानसिक बीमारी) के लिए निगरानी में रखा गया है। एक अस्पताल की रिपोर्ट में दावा किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के पूर्व कर्मी का वर्तमान में ठाणे स्थित मनोरुग्णालय में उपचार किया जा रहा है। मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने पहले ठाणे जेल प्रबंधन से उसकी स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी क्योंकि आरोपी उसकी हिरासत में है। इसके परिणामस्वरूप जेल प्रबंधन ने ठाणे स्थित मनोरुग्णालय के स्वास्थ्य समीक्षा बोर्ड द्वारा जारी एक रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी को 20 फरवरी को अस्पताल लाया गया था और ‘‘साइकोसिस के चलते निगरानी में है।”
साल 2023 का मामला
अस्पताल ने कहा कि उसे ‘‘असामान्य व्यवहार” की शिकायत के चलते भर्ती कराया गया था तथा उसे एक और माह तक अस्पताल में रखने की आवश्यकता होगी। रिपोर्ट पर टिप्पणी में लिखा है कि ‘‘मरीज का उपचार किया जा रहा है और संबंधित चिकित्सकों द्वारा उसकी विभिन्न जांच की जा रही हैं।” इसमें कहा गया कि जांच के एक महीने बाद ही डिटेल रिपोर्ट उपलब्ध होगी।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा विभाग सख्त, मानक न पूरे करने वाले स्कूल होंगे सेल्फ-फाइनेंस; 30 अप्रैल डेडलाइन
संभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू
छत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
छत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी
चेतनसिंह चौधरी (34) पर 31 जुलाई 2023 को पालघर के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अपने वरिष्ठ, सहायक उपनिरीक्षक टीका राममीणा और तीन यात्रियों की अपने सरकारी हथियार से गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। यात्रियों द्वारा चेन खींचे जाने के बाद जब ट्रेन मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर मीरा रोड स्टेशन के पास रुकी तो भागने की कोशिश कर रहे चौधरी को पकड़ लिया गया था और उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया था। वह तभी से जेल में है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
चेतनसिंह के खिलाफ मामला दर्ज
चौधरी पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए, जिनमें 302 (हत्या), 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास और भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के साथ-साथ रेलवे अधिनियम और महाराष्ट्र संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरपीएफ के पूर्व कांस्टेबल ने अपने वरिष्ठ एएसआई मीणा और ट्रेन के ‘बी-पांच’ डिब्बे में एक यात्री पर गोलियां चलाईं। इसके बाद उसने रसोई यान में एक दूसरे यात्री और एस-छह डिब्बे में एक अन्य यात्री को गोली मार दी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Train firing case former rpf constable under observation mumbai severe mental illness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में ‘चाटू बाबा’ का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?
Apr 05, 2026 | 09:21 AMशिक्षा विभाग सख्त, मानक न पूरे करने वाले स्कूल होंगे सेल्फ-फाइनेंस; 30 अप्रैल डेडलाइन
Apr 05, 2026 | 09:16 AMसंभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू
Apr 05, 2026 | 09:04 AMलाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा
Apr 05, 2026 | 09:03 AMक्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें
Apr 05, 2026 | 08:55 AMइधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
Apr 05, 2026 | 08:50 AMछत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
Apr 05, 2026 | 08:48 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM











