- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Three Workers Died Due To Collapse Of Slab Of Under Construction Building In Mumbai
मुंबई में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का स्लैब ढहने से तीन मजदूरों की मौत
मुंबई में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। मलाड में एक निर्माणाधीन इमारत के स्लैब का एक हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटनास्थलपर दमकल विभाग की टीम और पुलिसकर्मी मौजूद है। बचाव कार्य जारी है।
- Written By: शुभम सोनडवले

निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरा (नवभारत फोटो)
मुंबई. मुंबई में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। मलाड में एक निर्माणाधीन इमारत के स्लैब का एक हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटनास्थलपर दमकल विभाग की टीम और पुलिसकर्मी मौजूद है। बचाव कार्य जारी है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मलाड (पूर्व) के गोविंद नगर इलाके में दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। एक अधिकारी ने बताया, “शुरुआती जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन 23 मंजिला इमारत की 20वें मंजिल के स्लैब का कुछ हिस्सा ढह गया।”
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीम इस बात की जांच कर रही है कि कहीं घटनास्थल पर और अधिक मजदूरों तो नहीं फंसे हैं। उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों को पास के एम. डब्ल्यू. देसाई अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो को आईसीयू में भर्ती कराया गया था जबकि अन्य को हड्डी रोग विभाग के वार्ड में भर्ती कराया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
गरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
1000 करोड़ की टेंडर रद्द करना काफी नहीं, कांग्रेस बोली, दोषियों की जांच कर करें कार्रवाई
2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप
22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
यह भी पढ़ें: अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा शख्स ने दे दी जान, बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड
मंगलवार को भी टला बड़ा हादसा
इससे पहले मंगलवार (3 अगस्त) को नवी मुंबई में पांच मंजिला इमारत की गैलरी स्लैब गिरा। यह घटना कोपरखैरने की है। इस घटना के चलते लगभग 70 निवासियों को निकाला गया था। दो परिवारों को राहत शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि अन्य को वैकल्पिक आवास प्रदान किया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: वर्ली के बाद मलाड में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा, मौत
विक्रोली में इमारत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत
वहीं, जून में मुंबई के विक्रोली में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत के स्लैब और पैरापेट का एक हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय लड़के सहित कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना 11 जून की रात 11.10 बजे विक्रोली पश्चिम इलाके में टाटा पावर हाउस के पास कैलास बिजनेस पार्क में घटी। मृतकों की पहचान नागेश रामचंद्र रेड्डी (38) और रोहित रेड्डी (10) के रूप में हुई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Three workers died due to collapse of slab of under construction building in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














