Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुबई में गूंजा मराठी एकता का बिगुल, ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ पहल से 4 लाख प्रवासी मराठी होंगे एकजुट

Mumbai News: दुबई में बसे 4 लाख मराठियों को जोड़ने के लिए ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ पहल तेजी से आगे बढ़ रही है। 35 संगठनों की भागीदारी के साथ यह मंच मराठी भाषा, संस्कृति और एकता की नई पहचान बना रहा है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Sep 15, 2025 | 08:28 AM

दुबई में संयुक्त महाराष्ट्र (pic credit; social media)

Follow Us
Follow Us:

Marathi unity resounded in Dubai: दुबई में रहने वाले मराठी समुदाय को एकजुट करने की दिशा में ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ पहल ने जोर पकड़ लिया है। करीब 4 लाख प्रवासी मराठियों को जोड़ने के लिए इंडियन पीपल्स फोरम (महाराष्ट्र काउंसिल) ने ठोस कदम बढ़ाते हुए 7 सितंबर को करामा स्थित होटल पेशवा में पहली त्रैमासिक बैठक आयोजित की।

इस बैठक में 35 मराठी संगठन और समूह शामिल हुए, जिनमें गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम और महाराष्ट्र मंडल दुबई जैसे बड़े नाम भी मौजूद रहे। बैठक का मकसद सिर्फ एकजुटता नहीं बल्कि मराठी संस्कृति को दुनिया भर में नई पहचान दिलाना है।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सबसे बड़ी पहल थी प्रवासी बच्चों के लिए वैश्विक मराठी भाषा पाठ्यक्रम बनाने की। यह पाठ्यक्रम बच्चों को अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़े रहने में मदद करेगा। इसके अलावा सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी स्थल की जरूरत पर भी जोर दिया गया, ताकि मराठी समाज को हर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग जगह पर भटकना न पड़े।

सम्बंधित ख़बरें

अब बिना चीर-फाड़ के होगा पोस्टमार्टम! CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, मुंबई के इन अस्पतालों में आ रही ये नई तकनीक

मुंबई-पुणे रेल सेवा 44 घंटे बाद बहाल: CM फडणवीस ने विपक्ष को घेरा, कहा-“मुझे बदनाम करें पर महाराष्ट्र को नहीं”

नागपुर की सुरक्षा पर सवाल! प्रवीण दटके बोले- अवैध होर्डिंग्स से बिगड़ रही शहर की सूरत, तुरंत हो कार्रवाई

महाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड

इसे भी पढ़ें- महायुति में ‘कंफ्यूजन’, विपक्ष को मिला ‘ब्रह्मास्त्र’…हिंदी विवाद से बदलेगा महाराष्ट्र का समीकरण

यही नहीं, दिसंबर 2025 में नाशिक में होने वाले मराठी विश्व सम्मेलन में यूएई प्रवासी मराठियों का प्रतिनिधिमंडल भेजने पर भी सहमति बनी। इस कदम से यह साफ हो गया कि ‘संयुक्त महाराष्ट्र’ पहल सिर्फ खाड़ी देशों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह महाराष्ट्र और दुनिया भर के मराठियों को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी।

बैठक में शामिल संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब मराठी समाज की आवाज पहले से ज्यादा बुलंद होगी। प्रवासी मराठी न केवल आर्थिक क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ेंगे।

‘संयुक्त महाराष्ट्र’ मंच का उद्देश्य मराठी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इसमें शिक्षा, बिजनेस नेटवर्किंग और सामुदायिक सहयोग जैसे पहलुओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

दुबई में शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में खाड़ी देशों के साथ-साथ यूरोप, अमेरिका और एशिया के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो दुनिया भर के मराठी एक नए, बड़े और सशक्त मंच पर एकजुट नजर आएंगे।

 

The trumpet of marathi unity resounded in dubai 4 lakh migrant marathis will be united through the united maharashtra initiative

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 08:28 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.