Mumbai: एसटी महामंडल शुरू करेगा 250 से अधिक पेट्रोल, सीएनजी और ई-चार्जिंग पंप
Mumbai: एसटी महामंडल राज्यभर में 250 से अधिक पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पंप शुरू करने जा रहा है। इससे आमदनी बढ़ेगी और यात्रियों सहित आम नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
ई-चार्जिंग पंप (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) अब केवल बसें चलाने तक सीमित नहीं रहेगा। आर्थिक संकट से जूझ रहे महामंडल ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अब राज्यभर में 250 से अधिक जगहों पर खुद के पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पंप शुरू करने की योजना बनाई है।
इस उपक्रम की घोषणा परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने की। मंत्री सरनाईक ने बताया कि इनमें से 11 पंप मुंबई में शुरू किए जाएंगे मुंबई सेंट्रल, परल, कुर्ला नेहरू नगर, और विद्या विहार जैसे स्थानों पर सरनाईक ने कहा कि एसटी की वित्तीय स्थिति बेहद नाजुक है। सिर्फ टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी पर निर्भर रहना अब संभव नहीं है।
इसलिए आय के नए स्रोत तलाशना जरूरी हो गया है। पिछले 70 वर्षों से एसटी इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से डीजल खरीदकर अपनी बसों में उपयोग करती रही है। वर्तमान में एसटी के पास 251 स्थानों पर खुद की जमीन है, जहां बसों के लिए डीजल सप्लाई की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
तलोजा जेल दागदार, कांस्टेबल ही निकला ड्रग तस्कर, पैंट की जेब में चरस-नशीली गोलियां छिपाकर घुसते गिरफ्तार
महाराष्ट्र FDA ने होटलों और रेस्टोरेंट में अखबार में खाना परोसने पर रोक लगाई; उल्लंघन पर लाइसेंस होगा रद्द
नागपुर दीक्षाभूमि अपडेट: विलास गजघाटे को कमान सौंपने की कोशिश से भड़का विवाद, ट्रस्टियों में अविश्वास चरम पर
रेल मंत्री के आदेश के बाद बोरीवली-कांदिवली स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम तेज, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
अब इन्हीं जगहों पर व्यावसायिक स्तर पर व्यावसायिक स्तर पर पंप स्थापित किए जाएंगे, जहां आम नागरिक भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी भरवा सकेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन और छोटे रिटेल शॉप्स भी होंगे।
सरनाईक ने बताया कि यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से लागू होगी। इसके लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ-साथ देश-विदेश की अन्य प्रमुख ईंधन कंपनियों को निविदा प्रक्रिया में आमंत्रित किया गया है। इन केंद्रों पर एसटी बसों के लिए ईंधन आपूर्ति के साथ-साथ आम जनता को भी ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा।
भविष्य में एसटी महामंडल के माध्यम से जनता को भरोसेमंद ईंधन केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही इससे महामंडल को आय का नया और स्थायी स्रोत भी प्राप्त होगा।
-प्रताप सरनाईक, परिवहन मंत्री
ये भी पढ़ें :- BEST की इलेक्ट्रिक बस सेवा पर अवैध पार्किंग की मार, कार्रवाई की मांग तेज
इन एसटी पेट्रोल पंप पर होगी सुविधा
मुंबई सेंट्रल, परेल, कुर्ला नेहरू नगर और विद्या विहार, पनवेल, उरण, बोरीवली नैंसी कॉलोनी, ठाणे खोपत, ठाणे वंदना, ठाणे स्टेशन
