नागपुर-मुंबई दुरंतो का समय बदला, 14 अप्रैल से लागू होगा नया टाइम टेबल, इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
Nagpur Mumbai Duranto New Time Table: नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस का समय 14 अप्रैल से बदलेगा। अब 11 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर। विदर्भ एक्सप्रेस और गरीब रथ के समय में भी हुआ संशोधन।
- Written By: प्रिया जैस
दुरंतो का नया टाइम टेबल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Mumbai Duronto Express: मध्य रेल के तहत परिचालन कारणों से ट्रेन 12289/90 मुंबई-नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस की समय-सारिणी में बदलाव किया जा रहा है जिसके चलते इस लोकप्रिय ट्रेन की यात्रा अवधि में मामूली अंतर आयेगा। यह ट्रेन लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करती है। नया टाइम टेबल 14 अप्रैल से लागू होगा।
पहले इस सफर के लिए 11 घंटे 35 मिनट का समय लगता था लेकिन नये टाइम टेबल के अनुसार 11 घंटे 50 मिनट में सफर पूरा होगा। नये टाइम टेबल के अनुसार, ट्रेन 12289 मुंबई से शाम 19.55 बजे के बजाय रात 20.35 बजे नागपुर के लिए रवाना होगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह वर्तमान समय 07.20 के बजाय 08.20 बजे नागपुर पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन 12290 नागपुर से वर्तमान समय 20.30 बजे के बजाय 35 मिनट पहले 19.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08.05 बजे के बजाय 07.50 बजे मुंबई पहूंचेगी। नागपुर से प्रस्थान समय में यह बदलाव राज्य की राजधानी जाने वाले यात्रियों के लिए असुविधाजनक साबित हो सकता है। इस रूट के यात्रियों का मानना है कि दुरांतो का समय आधे घंटे पहले करना अनावश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
यह भी पढ़ें – Advantage Vidarbha: चीन को चुनौती देंगे CM फडणवीस, ग्रीन स्टील हब बनेगा गड़चिरोली, नितिन गडकरी ने किए बड़े ऐलान
2 और ट्रेनें प्रभावित
इसी तरह रेलवे ने 12105 गोंदिया-नागपुर-सीएसएमटी विदर्भ एक्सप्रेस के बडनेरा रेलवे स्टेशन पर समय में भी बदलाव करने का निर्णय लिया है। बडनेरा पर इसका नया समय 06.05 बजे होगा जो वर्तमान 06.00 बजे से 5 मिनट अधिक है।
वहीं ट्रेन 12113 पुणे-नागपुर गरीब रथ और 12114 पुणे-नागपुर ट्रेन के समय में भी संशोधन करने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें सप्ताह में 3 दिन चलती हैं जो ट्रेनें अभी नागपुर 09.10 बजे पहुंचती हैं, वे अब 09.20 बजे पहुंचेंगी। समय में यह बदलाव 15 अप्रैल से प्रभावी होगा।
