मुबंई की सड़क का बदलेगा नाम, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने CM शिंदे को लिखा पत्र
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष और कोलाबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग की है कि मुंबई के फोर्ट में बोरा बाजार के पास की सड़क का नाम बदलकर 'शांतिनाथ देरासर मार्ग' रखा जाना चाहिए।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष और कोलाबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने मुंबई की एक सड़क का नाम बदलने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा है। पिछले कुछ सालों से जगहों और सड़कों के नाम बदलने को प्रचलन शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में इसके पहले भी कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं, और कई जगहों के नाम बदलने पर विचार किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर एक और सड़क का नाम बदलने की मांग की है।
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष और कोलाबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग की है कि मुंबई के फोर्ट में बोरा बाजार के पास की सड़क का नाम बदलकर ‘शांतिनाथ देरासर मार्ग’ रखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:– इंटरनल सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे, आंकड़े बयां कर रहे बीजेपी-कांग्रेस का प्रेशर गेम
सम्बंधित ख़बरें
जबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
अस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
स्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
विरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
कोलाबा विधानसभा क्षेत्र के बोरा बाजार, फोर्ट में एक प्राचीन श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन देरासर मंदिर है। श्वेतांबर जैन श्रद्धालुओं के लिए एक बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थान है और साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। किला खंड के निवासी पिछले कई दिनों से इस खंड की सड़क का नाम बदलकर ‘शांतिनाथ देरासर मार्ग’ करने की मांग कर रहे हैं। विधायक एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने इस पत्र में कहा है कि जैन बंधुओं की इस मांग पर विचार करते हुए तत्काल निर्णय लिया जाना चाहिए।
अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया
बता दें कि चार दिन पहले 6 सितंबर को अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी रेल मंत्री ने दे दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नया नाम अब अहिल्यानगर करने को मंजूरी दी जा रही है। रेल मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही अहमदनगर रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर जल्द ही अहिल्यानगर नाम नजर आएगा।
यह भी पढ़ें:– मालेगांव मध्य विधानसभा सीट: कांग्रेस और AIMIM में होगी मुस्लिमों का रहनुमा बनने की जंग
अहमदनगर जिला पश्चिमी महाराष्ट्र का प्रवेश द्वार है। इस जिले का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। अहमदनगर, निजामशाही द्वारा बसाया गया शहर, जो निजामशाही की राजधानी भी थी। उस समय इस शहर की तुलना कैरोऔर बगदाद के समृद्ध शहरों से की जाती थी। इ.स. 1486 में मलिक अहमद निज़ामशाह बहमनी साम्राज्य के प्रधान मंत्री बने।
