-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- The Next Step In Strengthening Public Transport In Mumbai Will Be The Introduction Of Pod Taxi Services
Mumbai News: मुंबई में पॉड टैक्सी सेवा का आगाज, देवेंद्र फडणवीस ने दी निर्देश
- Written By: अपूर्वा नायक
CM Devendra Fadnavis ने कहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। जिसके चलते लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने की बात कही।

पॉड टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ बनाने का अगला कदम नागरिकों को विश्वसनीय लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए पॉड टैक्सी सेवा शुरू करना होगा।
वे यह बात सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित प्रस्तावित पॉड टैक्सी परियोजना की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। फडणवीस ने कहा कि तेज शहरीकरण और लगातार बढ़ते शहरों के कारण नागरिकों को अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मौजूदा सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत करना आवश्यक है, लेकिन उतना ही महत्वपूर्ण सुविधाजनक लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना भी है। प्रस्तावित पॉड टैक्सी सेवा इस अंतर को भरते हुए यात्रियों के लिए प्रभावी परिवहन साधन बनेगी।
एकीकृत परिवहन प्रणाली से जुड़ाव
- मुख्यमंत्री ने बताया कि कुर्ला-बांद्रा कॉरिडोर का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है। क्योंकि यहीं बुलेट ट्रेन स्टेशन और नया मुंबई हाईकोर्ट भवन बनने वाला है। इन विकास कार्यों से व्यावसायिक क्षेत्र में नागरिकों की आवाजाही और बढ़ेगी, जिससे पहले से बोझिल परिवहन व्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा। ऐसे में पॉड टैक्सी भविष्य की यात्रा के लिए एक विश्वसनीय और निर्वाध विकल्प साबित हो सकती है।
- फडणवीस ने कहा कि मुंबई एकीकृत परिवहन प्रणाली की ओर बढ़ रही है, जिसमें नागरिक एक ही स्मार्ट कार्ड से सभी परिवहन साधनों में सफर कर सकेंगे, पॉड टैक्सी सेवा को भी इसमें जोड़ा जाना चाहिए, साथ ही, कुर्ला और बांद्रा स्टेशन क्षेत्रों के पुनर्विकास को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा।
आधारभूत संरचना संबंधी निर्देश
उन्होंने निर्देश दिया कि कुर्ला स्टेशन के पास मौजूद पुलिस आवास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उसी क्षेत्र में की जाए, ताकि वहां पॉड टैक्सी अवसंरचना विकसित की जा सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स की व्यावसायिक इमारतों को सीधे पॉड टैक्सी स्टेशनों से जोड़ा जाए।
ये भी पढ़ें :- जुहू में 800 करोड़ का भूखंड विवाद में, कांग्रेस ने महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाए
वैश्विक मानक और शहरी गतिशीलता
परियोजना की योजना वैश्विक मानकों पर आधारित होनी चाहिए और इसमे व्यावसायिक क्षेत्र के महत्व का प्रतिबिंब होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्टेशन के आसपास बने स्काईवॉक का बेहतर उपयोग करते हुए उन्हें पॉड टैक्सी सेवा से जोड़ने के निर्देश भी दिए। पॉड टैक्सी प्रणाली न केवल शहरी गतिशीलता को बढ़ाएगी। बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि अधिक भीड़-भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों में यात्रियों को तेज, विश्वस्तरीय परिवहन सुविधाएं मिल सकें।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
The next step in strengthening public transport in mumbai will be the introduction of pod taxi services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
Jul 02, 2026 | 08:31 AMनासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














