- Hindi News »
- State »
- Pod Taxi Will Run Between Bandra And Kurla Station In Mumbai
बांद्रा से कुर्ला स्टेशन के बीच चलेगी पॉड टैक्सी, झोपड़पट्टी मुक्त होगा ठाणे
- Written By: अनिल सिंह

- MMRDA और SRA करेगी लगभग 15,000 घरों का संयुक्त पुनर्विकास
- मुख्यमंत्री शिंदे की अध्यक्षता में लिया गया फैसला
मुंबई: मंगलवार को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में रुकी हुई झोपड़पट्टी पुनर्विक्ल्स प्रोजेक्ट को गति देने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस मौके पर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) और स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के बीच माता रमाबाई अंबेडकर नगर और कामराज नगर में लगभग 15,000 घरों के पुनर्विकास के लिए संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह सहमति मंत्रालय में हुई एमएमआरडीए की बैठक में बनी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट को भी गति देने के लिए कहा है, जिसमे सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्वचालित रैपिड पब्लिक ट्रांसपोर्ट (पॉड टैक्सी) प्रोजेक्ट (Pod taxi in Mumbai) को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा एमएमआरडीए को भी सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
पॉड टैक्सी से आसान होगा बांद्रा स्टेशन से बीकेसी का सफर
बांद्रा से कुर्ला स्टेशन के बीच बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से पॉड टैक्सी चलेगी और इसकी दूरी 8.80 किमी है। इसमें 38 स्टेशन होंगे। इसकी क्षमता प्रति पॉड छह यात्रियों की है। इसकी अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटा होगी, मंगलवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर शुरू करने की मंजूरी दे दी है। ख़ास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट बांद्रा स्टेशन से बीकेसी तक का सफर आसान बनाने में मदद करेगा।
संयुक्त साझेदारी के आधार पर किया जाएगा पुनर्विकास
मुंबई में रुकी हुई झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्रोजेक्ट को गति देने के लिए बीएमसी, ठाणे नगर निगम, एमएमआरडीए, सिडको और म्हाडा के माध्यम से संयुक्त साझेदारी के आधार पर पुनर्विकास किया जाएगा। इसी के तहत एसआरए और एमएमआरडीए के माध्यम से माता रमाबाई अंबेडकर नगर और कामराज नगर में 15,000 घरों का पुनर्विकास किया जाएगा। इस परियोजना में पूर्वी फ्रीवे और पश्चिमी एक्सप्रेसवे के बीच स्थित लगभग 2000 झोपड़पट्टियों का पुनर्विकास भी शामिल होगा, जिससे मार्ग प्रशस्त करने में मदद मिलेगी।
झोपड़पट्टी मुक्त होगा ठाणे
ठाणे नगर निगम क्षेत्र में ठाणे परिवहन सेवा के स्वामित्व वाली जगह पर आधुनिक बस डिपो के विकास के लिए प्राधिकरण के माध्यम से आसपास की सरकारी भूमि पर झोपड़पट्टी का पुनर्वास किया जाएगा। इसके लिए मुफ्त सरकारी भूमि उपलब्ध की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे मलिन बस्तियों का पुनर्वास होगा और ठाणे शहर को बस्तियों से मुक्त करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
मुंबई के बाद इन तीन शहरों में शुरू होगी Pod Taxi, ठाणे-मीरा-भाईंदर का सफर होगा आसान, जानें पूरा प्लान
Mumbai GMLR Project: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर मंडरा रहा है मौत का खतरा? नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ठेकेदार
Narayan Rane: सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, नारायण राणे की राजनीति, जिसने महाराष्ट्र की सत्ता हिला दी
कई एक्सप्रेस वे को भी मिली मंजूरी
बैठक में वालकुम से गायमुख ठाणे गल्फ कोस्टल रोड (ठाणे कोस्टल रोड), ईस्ट फ्रीवे एक्सटेंशन प्रोजेक्ट से छेदा नगर, घाटकोपर से ठाणे, ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर ठाणे शहर में आनंद नगर से साकेत तक 8.25 किमी एलिवेटेड रोड का काम की बात कही गई। साथ ही कासारवडवली ठाणे से खारबाव भिवंडी परियोजना, विस्तारित मुंबई शहरी बुनियादी ढांचा परियोजना (विस्तारित एमयूआईपी) के तहत ऐरोली सुरंग से कटाई नाका तक, गायमुख से पेयेगांव के बीच बे ब्रिज, कल्याण बाईपास खंड 8 (रुंडे रोड से गोवेली रोड) का निर्माण के सभी परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी गई।
इस मौके पर एमएमआरडीए के माध्यम से स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) कंपनी की स्थापना को मंजूरी दी गई। साथ ही परामर्श कार्य करने और व्यवसाय विकास सेल की स्थापना को भी मंजूरी दी गई।
Pod taxi will run between bandra and kurla station in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 April: शनिवार को 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की असीम कृपा, क्या आपकी किस्मत में है धन योग?
Apr 11, 2026 | 12:05 AMRR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Apr 11, 2026 | 12:02 AMSugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMShamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PMमोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM
बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM













