मुंबई- नासिक हाईवे पर भीषण हादसा; ट्रेलर से टकराई कार, ठाणे के IT कर्मचारी की मौत, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल
Mumbai News: मुंबई-नासिक राजमार्ग पर खारेगांव टोल के पास एक कार और ट्रेलर की टक्कर में 26 वर्षीय आईटी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Mumbai Nashik Highway Road Accident News: ठाणे जिले में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। ठाणे जिले के कल्याण-मुरबाड मार्ग पर काली पीली टैक्सी और डंपर की भीषण दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई। उस भयावह हादसे की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि मंगलवार को मुंबई नाशिक हाइवे पर एक और बड़ा हादसा हो गया।
कार में आईटी कंपनी के कर्मचारी
ठाणे शहर के पास में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई जबकि एक आईटी कंपनी के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ठाणे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑफिस से घर लौट रहे थे। तड़के तीन बजकर 55 मिनट पर खारेगांव टोल प्लाज़ा के समीप एक पेट्रोल पंप के पास यह घटना घटी।
चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और एक ट्रेलर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया और ज़ोरदार टक्कर हो जाने के बाद वह कार के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलने के बाद बचाव टीम मौके पर पहुंची। तड़वी ने बताया कि टीम ने गंभीर रूप से घायल हुए कार चालक को बाहर निकाला और कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल
यह भी पढ़ें:-मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर से प्रभावित हुआ ऑस्ट्रिया, टनलिंग और टेक्नोलॉजी के लिए MMRDA के साथ मिलाया हाथ
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान ठाणे शहरके वागले एस्टेट निवासी दीपक पाटेकर (26) के रूप में हुई है। कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कार सवार इन चार लोगों की उम्र 20 से 23 साल के बीच है। वे डोंबिवली के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटा दिया गया। दुघर्टना के बाद काफी देर तक हाइवे पर यातायात प्रभावित भी रहा।
