

Mahayuti Dahi Handi Political Outreach: जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दही हांडी उत्सव महाराष्ट्र की परंपरा रही है। मुंबई एमएमआर और आस पास के जिलों में दही हांडी उत्सव की धूम विशेष रूप से देखने को मिलती है। पहले खासतौर पर मराठी भाषी लोग इस साहसिक उत्सव में शामिल होते थे और इसमें ठाकरे की शिवसेना का वर्चस्व देखने को मिलता था। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ बीजेपी और उप मुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना ने दही हांडी उत्सव में अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है।
इसके विपरीत यूबीटी, मनसे और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल इस पूरे शक्ति प्रदर्शन से पूरी तरह आउट हो गए हैं। जन्माष्टमी पर शनिवार को मुंबई और ठाणे में इस बार मनाया गया। दही हांडी उत्सव केवल सांस्कृतिक उल्लास तक सीमित नहीं रहा।
इस आयोजन में सत्ताधारी शिवसेना और बीजेपी के बीच अपना राजनीतिक प्रभाव और वर्चस्व दिखाने की जबरदस्त होड़ देखने को मिली। खासकर मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव के जरिए शिवसेना और बीजेपी नेताओं की सक्रियता दिखाई दी। बड़े आयोजनों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्यक्ष उपस्थिति दर्ज कराई।
तो वहीं दोनों दलों के अन्य प्रमुख नेताओं ने मुंबई, ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित भव्य दही हांडी मंडपों में जाकर जनसंपर्क साधा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वरली, दादर और घाटकोपर के दही हांडी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त महाराष्ट्र के लिए योगदान देने की अपील की। घाटकोपर में उन्होंने गोविंदा पथकों के अनुशासन, साहस और टीमवर्क की सराहना की
ठाणे के टेंभी नाका में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दही हांडी में ऊंचाई से ज्यादा गोविंदाओं की एकजुटता और सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा, रहंडी फोडे लेकिन इंसानों को संभालेर उत्सव में शामिल गोविंदाओं को उन्होंने याद दिलाया कि घर पर आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। उन्होंने गोविंदा को साहसी खेल का दर्जा, सार्वजनिक छुट्टी और बीमा जैसी सरकारी पहलों का भी उल्लेख किया।
दही हांडी उत्सव के इन आयोजनों में सुनील शेट्टी, गोविंदा, अभिनेत्री मल्लिका शेरावत समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लेकर युवाओं का उत्साह और बढ़ाया।
ठाणे और मुंबई के विभिन्न आयोजनों में करोड़ों रुपए के पुरस्कारों की घोषणा की गई। स्वामी प्रतिष्ठान और संकल्प
मागाठाणे में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री मल्लिका शेरावत जैसी फिल्मी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। विभिन्न आयोजनों में शिवगणेश, रामनगर और यश गोविंदा पथकों ने 9 मानवी थर रचकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।