Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में फिर सक्रिय हुआ ठक-ठक गैंग, रहें सावधान

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 02, 2022 | 09:19 PM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: ठक-ठक गैंग (Thak-Thak Gang) के एक बार फिर सक्रिय होने से मुंबई पुलिस (Mumbai Police)की नींद उठ गई है। मानखुर्द पुलिस (Mankhurd Police) की हद के गोवंडी स्थित जीएम लिंक रोड पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे इस गैंग (Gang) ने नवी मुंबई (Navi Mumbai) के एक 50 वर्षीय ठेकेदार को झांसा देकर 2 लाख रुपए से भरा बैग और लैपटॉप ( Laptop) उड़ा लिया है। पीड़ित की शिकायत पर मानखुर्द पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। हालांकि मानखुर्द पुलिस ने गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें तैयार की है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है।

गौरतलब है कि जीएम लिंक रोड के शिवाजी नगर सिग्नल से लेकर मानखुर्द टी-जंक्शन सिग्नल तक सीसीटीवी कैमरे नहीं है और बहुत जगह पर बिजली नहीं होने की वजह आए दिन लूट, स्नैचिंग आदि की वारदात होती रहती है। बावजूद प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है।

 

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार

उमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

हाई टाइड और भारी बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार

नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल

बैग और लैपटॉप लेकर हुए फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई के खारघर निवासी ठेकेदार रशीद खान किसी काम से अपनी कार से अंधेरी गया हुआ था और वहां काम खत्म कर वापस अपने घर जा रहा था। गोवंडी स्थित जीएम लिंक रोड कर्बला हॉल के पास कुछ अज्ञात लोगों ने यह कहकर उसकी गाड़ी रोक दी कि तुम्हारी गाड़ी का ऑइल गिर रहा है। जैसे ही खान ने गाड़ी रोकी और ऑइल देखने के लिए नीचे झुका, उसकी कार के पीछे की सीट पर रखा पैसे से भरा बैग और लैपटॉप लेकर कुछ लोग फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम के हाथ लगे सीसीटीवी कैमरे में सभी आरोपी कैद है। करीब 2017 में ठक-ठक गैंग ने आखिरी बार वारदात को अंजाम दिया था उसके बाद से यह गैंग गायब थी।

Thak thk gang active again in mumbai be careful

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2022 | 09:19 PM

Topics:  

  • Crime
  • Mankhurd Police
  • Mumbai
  • Navi Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.