Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Umaria Love Jihad : उमरिया के चंदिया में महिला की लव जिहाद की शिकायत पर डॉक्टर हारून को पहचान छिपाने, दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 03, 2026 | 01:45 PM

आरोपी डॉक्टर और पीड़िता (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Umaria Love Jihad Case: उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने निजी क्लिनिक संचालित करने वाले डॉक्टर हारून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर हारून ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को भाजपा नेता अभिषेक सिंह परिहार बताया। महिला का दावा है कि आरोपी माथे पर तिलक लगाकर उससे मिला और धीरे-धीरे दोस्ती कर विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये लेने का आरोप

महिला का आरोप है कि बाद में जब उसे आरोपी की वास्तविक पहचान का पता चला और उसने विरोध किया तो डॉक्टर हारून ने उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, इसी धमकी के जरिए आरोपी ने उससे करीब 8 लाख रुपये वसूल लिए। जब आरोपी ने और पैसों की मांग की तो पीड़िता चंदिया थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए

भोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद चंदिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी डॉक्टर हारून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की होगी जांच

उमरिया पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की जाएगी ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Umaria love jihad case doctor arrested blackmail rape allegations chandiya police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 01:45 PM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.