घरेलू उड़ानों के लिए कल से खुलेगा टर्मिनल 1
- Written By: प्रभाकर दुबे
मुंबई : त्यौहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) (सीएसएमआईए) टर्मिनल 1 (T1) घरेलू उड़ानों के लिए 13 अक्टूबर से खोल दिया जाएगा। पहले यह 20 अक्टूबर को ओपन होने वाला था। शुरूआत में इस टर्मिनल (Terminal )से सीमित मात्रा में उड़ानें संचालित होंगी।
इससे पूर्व कोरोना (Corona) के चलते सभी घरेलू उड़ानों का संचालन टर्मिनल-2 से किया जा रहा था। पहले दिन 20 स्थानों के लिए 70 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। बाद में 30 अक्टूबर से इसमें वृद्धि की जाएगी। 31 अक्टूबर से 36 स्थानों के लिए वृद्धि के साथ यहां से उड़ानें संचालित होंगी। 13 अक्टूबर से इस टर्मिनल से पहली फ्लाइट गो फर्स्ट की सुबह 5.50 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरेगी। इसके अलावा, एयर एशिया इंडिया 16 अक्टूबर से अपनी उड़ानों का संचालन इस टर्मिनल से करेगी।
गौरतलब है कि मुंबई इंटरनेशन एयरपोर्ट पर आए दिन भीड़ बढ़ रही है। ऐसे ही भीड़ बढ़ने के कारण शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी और अराजकता का महौल था। ऐसा लग रहा था कि जैसे एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बन गया हो। फ्लाइट छूटने के डर से लोग भागते नजर आ रहे थे। त्यौहारों के चलते एयरपोर्ट पर भीड़ भी बढ़ गई है। इसके चलते मुंबई से बाहर जाने-आने वालों की भीड़ बढ़ गई है। चेकिंग के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारों में देखा गया। देरी होने से यात्री भड़क गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
क्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
जिनको कुत्ता नहीं पूछता और भाड़े के टट्टू, सीएम फडणवीस की भाषा पर फूटा संजय राउत का गुस्सा, किया पलटवार
फर्स्ट एसी कोच में हनीमून का कमरा बनाना पड़ा महंगा, रेलवे ने सीटीआई को किया निलंबित
