Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का 60 दिवसीय चातुर्मास संपन्न, महायज्ञ में डाली गईं 4 करोड़ आहुतियां

Mumbai News: मुंबई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का 60 दिवसीय चातुर्मास संपन्न हुआ। इस दौरान मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के साथ उपमुख्यमंत्री शिंदे सहित कई गणमान्य रहे मौजूद रहे।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 08, 2025 | 08:48 AM

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Swami Avimukteshwarananad:  ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का 60 दिवसीय चातुर्मास साधना का महामहोत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। अनुष्ठानों की पूर्णाहुति पर श्रद्धालुओं का सागर उमड़ पड़ा और वातावरण ‘हर हर महादेव’ और ‘जय गौ माता’ के उद्घोष से गूंज उठा।

इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के महाराज के संकल्प में वे पूरी तरह साथ देंगे। महाराज की विदाई के समय शिंदे भी श्रद्धालुओं के साथ भावुक हो उठे। मागाठाणे के विधायक प्रकाश सुर्वे भी इस अवसर पर मौजूद थे।

समापन से पूर्व स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों से मराठी में संवाद कर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि भाषा सीखना स्वेच्छा का विषय है, इसे किसी पर थोपना उचित नहीं। जबरदस्ती करने वाले लोग भाषा का सम्मान नहीं बल्कि राजनीति चमकाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी भाषा ‘थप्पड़ की भाषा’ नहीं बननी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प

महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र में गौमाता को पहले ही ‘राजमाता’ का दर्जा मिला है, अब वे पूरे देश में गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित कराने तक संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने घोषणा की कि वे बिहार चुनाव में जाकर जनता से अपील करेंगे कि वही नेताओं को वोट दें जो गौमाता की सुरक्षा का वादा करेंगे।

भव्य महायज्ञ, 4 करोड़ आहुतियां

60 दिनों तक चले चातुर्मास में गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें कुल चार करोड़ 21 लाख से अधिक आहुतियां डाली गईं। अनुमान है कि करीब डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने यज्ञ भगवान के दर्शन और परिक्रमा का लाभ उठाया। वहीं सवा दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।

श्रद्धालुओं का सैलाब

चातुर्मास्य समापन पर लाखों भक्तों ने शंकराचार्य का साक्षात दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। अनंत चतुर्दशी के दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ आयोजन अपने चरम पर पहुंचा।

आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर

शंकराचार्य के इस 60 दिवसीय साधना महोत्सव ने न केवल मुंबई बल्कि पूरे देशभर से आए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति की गहरी अनुभूति कराई।

Swami avimukteshwarananda 60 day long chaturmas concluded 4 crore offerings were made in the maha yagya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 08:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

गणपति बप्पा मोरया! जयकारों से गूंजा मुंबई, 36 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन

2

रोज़ के झगड़ों का खौफनाक अंजाम! गड़चिरोली के कोरची में पति ने पत्नी का गला घोंटा, जंगल में मिला शव

3

परंपरा टूटी! लालबाग राजा के विसर्जन में घंटों की देरी, भक्त बोले- बप्पा अगर भूल हुई हो तो माफ करना

4

बस का इंतजार में होटल-पानठेले बने सहारा! गड़चिरोली के यात्री प्रतिक्षालय नहीं, बढ़ी परेशानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.