रोज़ के झगड़ों का खौफनाक अंजाम! गड़चिरोली के कोरची में पति ने पत्नी का गला घोंटा, जंगल में मिला शव
Gadchiroli Crime News: गड़चिरोली कोरची में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की। झगड़ों से तंग महिला मायके गई थी। मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।
- Written By: आकाश मसने
हत्या का आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gadchiroli Murder News: गड़चिरोली के कोरची में रोज़-रोज़ के झगड़ों से तंग आकर मायके गई महिला की उसके पति ने जंगल के रास्ते में गला घोंटकर हत्या कर दी। तीन दिन बाद जब यह घटना सामने आई, तो मृतक महिला की मां की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं आरोपी ने अपना अपराध कबूल करने पर उसे न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने 5 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने आदेश है। आरोपी का नाम कोरची तहसील के सोनपुर निवासी पुरूषोत्तम गजराज कचलाम (37) होकर मृतक महिला का नाम टामिनबाई पुरूषोत्तम कचलाम (34) है।
चरित्र संदेह में करता था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरची तहसील के कोटगुल पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आने वाले सोनपुर निवासी पुरूषोत्तम को शराब की लत थी। और वह अपनी पत्नी टामिनबाई के चरित्र पर संदेह व्यक्त कर उसके साथ आए दिन विवाद करता था। ऐसे में 1 सिंतबर को दोनों के बीच विवाद होने के बाद टामिनबाई अपने मायके जाने के लिये निकली। इस समय टामिनबाई के साथ पुरूषोत्तम भी उसके साथ चल पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
यह भी पढ़ें:- पालघर पर फिर छाया समुद्री खतरा! तट पर मिले 3 संदिग्ध कंटेनर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस दौरान जंगल के रास्ते जाते समय कोमेली गांव के जंगल में दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पुरूषोत्तम ने अपनी पत्नी का गला घोटकर हत्या की। इसके बाद उसका शव जंगल में फेंककर घर वापिस लौट आया। इसी बीच 4 सितंबर को टामिनबाई का शव जंगल परिसर में होने की जानकारी उसकी मां को मिली। जिसके आधार पर टामिनबाई की मां ने कोटगुल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी।
शिकायत के आधार पर कोटगुल पुलिस ने मृतक महिला का पति पुरूषोत्तम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुरूषोत्तम ने अपना अपराध कबूल किया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को 5 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की अधिक जांच कोटगुल पुलिस कर रही है।
