Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम ठाकरे के सत्र में भाग लेने पर सस्पेंस, चाय पार्टी में नहीं हुए शामिल

  • Written By: लतिकेश शर्मा
Updated On: Dec 21, 2021 | 08:57 PM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के विधान मंडल के शीत सत्र (Winter Assembly session) में भाग लेने पर सस्पेंस (Suspense) बना हुआ है। मंगलवार को विधान मंडल के शीत सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी (Tea Party) में सीएम ठाकरे शामिल नहीं हुए। वहीं उन्होंने कैबिनेट की बैठक में भी वीडियो कांफ्रेसिंग (Video Conferencing) के जरिए भाग लिया। ऐसे में अब इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री ठाकरे, बुधवार से शुरू हो रहे शीत सत्र में भाग लेंगे। सीएम ठाकरे का हाल ही में रीढ़ का ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद वे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। 

हालांकि कुछ दिनों पूर्व उन्होंने अचानक विधान भवन जाकर सबको चौका दिया था। चाय पार्टी में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण, जयन्त पाटिल, सुभाष देसाई, एकनाथ शिंदे, अनिल परब और आदित्य ठाकरे समेत कई मंत्री समेत विधायक मौजूद रहे।

 विपक्ष को सरकार की चाय पसंद नहीं

प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार किया। नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि यह सरकार किसी भी मुद्दे पर संवेदनशील नहीं है। इस सरकार ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। राज्य में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए हम सरकार की चाय पार्टी का बहिष्कार कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य

SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन

मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी बारिश के बीच, सुप्रिया सुले की मांग

कैबिनेट बैठक में रणनीति

शीत सत्र से पहले हुई कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र आघाडी सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष का सामना करने की रणनीति पर मंथन किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए भाग लिया। सूत्रों के मुताबिक़, बैठक में विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, अहम प्रस्तावों और विधेयकों को निपटाने की रणनीति  तैयार की गई।

विपक्ष का सामना करने के लिए तैयार

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि हम शीत सत्र के दौरान विपक्ष का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा घोटाले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं ओबीसी आरक्षण को बचाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। अजीत पवार ने कहा कि बीजेपी के 12 विधायकों का निलंबन सदन के नियमों के तहत किया गया है। ऐसे में इस पर सवाल उठाना सही नहीं है।

Suspense on attending cm thackeray session did not attend tea party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2021 | 08:57 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • Tea Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.