Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मेरे सरनेम तक को नहीं छोड़ा…’ UGC केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छलका प्रियंका चतुर्वेदी का दर्द

UGC Rules Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रोलिंग और सरकारी उदासीनता पर तीखा हमला बोला है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 29, 2026 | 05:42 PM

प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Priyanka Chaturvedi On UGC Rules: यूजीसी (UGC) के विवादित नए नियमों को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने एक बड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों को “अस्पष्ट” और “मनमाना” बताते हुए फिलहाल इन पर रोक लगा दी है। इस फैसले का स्वागत करते हुए शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने खुलासा किया कि कैसे इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपमानित किया गया।

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इन रेगुलेशन पर रोक लगाते हुए आदेश दिया कि मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट आदेश दिया है कि सुनवाई की अगली तारीख तक 2012 के पुराने यूजीसी रेगुलेशन ही प्रभावी रहेंगे। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि नए नियमों का सेक्शन 3C असंवैधानिक है क्योंकि इसमें भेदभाव की दी गई परिभाषा संविधान के अनुरूप नहीं है।

मेरे सरनेम तक को नहीं छोड़ा: प्रियंका चतुर्वेदी

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताते हुए उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि जब उन्होंने इन नियमों के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें न केवल गालियां दी गईं, बल्कि उनके सरनेम (Surname) को लेकर भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि जो बात प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है, वह उसके खिलाफ निरंतर आवाज उठाती रहेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में 50 गैस एजेंसियों की जांच, उपभोक्ताओं में असंतोष; लेकिन जांच में अनियमितता नहीं

बीएमसी में सीएसआर डैशबोर्ड बनाने की मांग, अमित साटम ने मेयर और आयुक्त को लिखा पत्र

गर्मी से मिली मोहलत, अब बारिश की बारी! नागपुर में 18-19 मार्च को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

गुढी पाडवा पर शिवाजी पार्क में राज ठाकरे की सभा, मनसे का आक्रामक टीजर वायरल

यह भी पढ़ें:- क्या BJP का महाराष्ट्र प्लान होगा फेल? अजित पवार के निधन से बदला सत्ता का गणित, एकनाथ शिंदे फिर होंगे पावरफुल!

प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर किया तीखा प्रहार

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर अपनी जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह अब “दिन के उजाले की तरह साफ” हो चुका है कि भारत सरकार ने हस्तक्षेप करने और विवादित दिशानिर्देशों को वापस लेने की अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया है। उनके अनुसार, सरकार को जनता के विरोध का कोई सम्मान या परवाह नहीं है। उन्होंने उन लोगों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए जिनकी जिम्मेदारी आवाज उठाना थी, यह कहते हुए कि समय ही उनके आचरण का फैसला करेगा।

क्या था विवाद और अब आगे क्या?

विवाद की मुख्य जड़ यूजीसी के नए इक्विटी रेगुलेशन थे, जिन्हें प्रियंका चतुर्वेदी ने “भेदभाव पैदा करने वाला” बताया था। याचिकाकर्ताओं का मानना है कि इन नियमों के जरिए कैंपस में अधिक अस्पष्टता और मनमानापन बढ़ सकता था। अब जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है, तो विश्वविद्यालयों में पुराने नियम ही लागू रहेंगे। इस फैसले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “सच्चा न्याय” करार दिया है।

Supreme court stays ugc equity regulations 2026 priyanka chaturvedi reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2026 | 05:42 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Priyanka Chaturvedi
  • Shiv Sena UBT
  • UGC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.