Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर में 50 गैस एजेंसियों की जांच, उपभोक्ताओं में असंतोष; लेकिन जांच में अनियमितता नहीं

LPG Cylinder Supply Issues: संभाजीनगर में गैस आपूर्ति को लेकर मचे असंतोष के बीच जिला आपूर्ति विभाग ने 50 से अधिक एजेंसियों की जांच की, लेकिन किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 16, 2026 | 10:14 AM

Chhatrapati Sambhajinagar LPG Shortage ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar LPG Shortage: छत्रपति संभाजीनगर गैस की कमी को नियंत्रित करने और आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के उद्देश्य से जिला आपूर्ति विभाग द्वारा जिले की गैस एजेंसियों की विशेष जांच अभियान चलाया गया, पिछले तीन दिनों तक चले इस अभियान में 50 से अधिक गैस एजेंसियों की जांच की गई।

हालांकि इतनी व्यापक जांच के बाद भी किसी भी एजेंसी में कोई अनियमितता सामने नहीं आई। जिला आपूर्ति विभाग का दावा है कि सभी जगह स्थिति सामान्य है और कहीं भी गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

एक ओर जिले में गैस को लेकर उपभोक्ताओं के बीच भारी असंतोष और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जांच में एक भी अनियमितता सामने नहीं आने से लोगों के बीच आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर की 2740 करोड़ जल योजना का अहम चरण शुरू, गुढी पाड़वा पर नाथसागर से जैकवेल में पानी का परीक्षण

सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में महाराष्ट्र अव्वल, हजारों घरों को मिला सोलर बिजली का लाभ

गड़चिरोली जिप में प्रमोशन का ‘खेल’! 200 शिक्षक थे कतार में, पर वेतनश्रेणी मिली सिर्फ 6 को; भड़का आक्रोश

मराठी सिनेमा के ‘सुपरस्टार्स’ अब राज ठाकरे के साथ: भरत जाधव, पुष्कर श्रोत्री और केदार शिंदे एमएनएस में शामिल

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं, एजेंसियों पर भीड़ लग रही है और कई जगहों पर विवाद की स्थिति भी पैदा हो रही है। कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें समय पर नहीं दिया जा रहा या अधिक कीमत वसूली जा रही है।

नियमों का उल्लंघन करने वाले नहीं बच पाएगें

जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। प्रशासन की इस अगली कार्रवाई पर अब जिले के लोगों की नजर टिकी हुई है।

रविवार से शुरू होने वाली जांच में यह देखा जाएगा कि होटल संचालक अनुमति से अधिक गैस सिलेंडरों का भंडार तो नहीं कर रहे हैं। यदि अतिरिक्त सिलेंडर पाए जाते हैं तो यह भी जांच की जाएगी कि वे कहां से लाए गए हैं।

इसके अलावा यह भी जांच की जाएगी कि कहीं व्यावसायिक उपयोग के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है। यदि किसी होटल में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो तत्काल मामला दर्ज किया जाएगा।

छोटे होटलों पर नजर

आपूर्ति विभाग के अनुसार बड़े होटलों में सामान्यतः घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग नहीं किया जाता जबकि छोटे होटलों में कई बार घरेलू सिलेंडरों के उपयोग की संभावना अधिक रहती है।

इसी कारण इस जांच अभियान में विशेष रूप से छोटे होटलों की अचानक जांच की जाएगी जिले में कुल 11 जांच दल बनाए गए हैं और प्रत्येक दल का नेतृत्व अतिरिक्त आपूर्ति अधिकारी करेंगे, जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने बताया कि अब तक की जांच में किसी भी एजेंसी के खिलाफ ठौस अनियमितता सामने नहीं आई है।

नागरिकों की ओर से भी गैस आपूर्ति को लेकर कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है फुलंब्री क्षेत्र में दो एजेंसियों के बारे में शिकायतें मिली थी, लेकिन जांच में वे सही नहीं पाई गई, उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि गैस आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की जानकारी या शिकायत हो तो वे प्रशासन को सूचित करें।

नजर रखने के लिए चलाया गया अभियान

जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गैस एजेंसियों की आंच पूरी हो चुकी है और कहीं भी नियमों का उल्लंघन नहीं पाया गया है।

उन्होंने कहा कि गैस की कृत्रिम कमी पैदा करने, सिलेंडरों का अधिक भंडारण करने या अधिक कीमत वसूलने जैसे मामलों पर नजर रखने के लिए यह अभियान चलाया गया था।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर: शिवाजी महाराज को संगीतमय अभिवादन, शहर में उत्साह; इतिहास की याद में नागरिकों ने किया विरासत भ्रमण

अब जिला प्रशासन की टीम रविवार, 15 मार्च से जिले के होटलों और भोजनालयों में उपयोग हो रहे गैस सिलेंडरों की जांच करेगी, इस दौरान यह देखा जाएगा कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग तो नहीं किया जा रहा और किसी होटल में निर्धारित सीमा से अधिक सिलेंडरों का भंडारण तो नहीं किया गया है।

Chhatrapati sambhajinagar gas agency inspection no irregularities found

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2026 | 10:14 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Latest Hindi News
  • LPG
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.