‘कट्टर हिंदुत्ववादी’ ने किया CJI पर हमला, संजय राउत ने बताया BJP के ट्रेनिंग सेंटर की उपज
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के CJI बीआर गवई पर वकील ने जूता फेंका। संजय राउत ने भाजपा पर हमला कहा, इसे डॉ. आंबेडकर और संविधान पर हमला बताया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
'कट्टर हिंदुत्ववादी' ने किया CJI पर हमला, संजय राउत ने बताया BJP के ट्रेनिंग सेंटर की उपज
Maharashtra Politics: आज एक चौंकाने वाली घटना हुई जब एक वकील ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंका। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता और सांसद संजय राउत ने इस हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। संजय राउत ने कहा, “मुख्य न्यायाधीश पर हमला भाजपा के प्रशिक्षण केंद्र की उपज है।”
संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई पर हमले की कोशिश डॉ. आंबेडकर और संविधान पर सीधा हमला है! हमलावर कट्टर हिंदुत्ववादी हैं। यह भाजपा के प्रशिक्षण केंद्र की उपज है!’
सुप्रीम कोर्टाचे मुख्य न्यायाधीश भुषण गवई यांच्यावरील हल्ल्याचा प्रयत्न हा डॉ आंबेडकर आणि संविधानावरील थेट हल्ला आहे!
हल्लेखोर बेगडी हिंदुत्ववादी आहेत
भाजपच्या प्रशिक्षण केंद्राची ही निर्मिती आहे!
@RSSorg
@BJP4India
@narendramodi pic.twitter.com/eqn3UiAgNh — Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना कैरेक्टर पर दाग नहीं…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
साकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी मामले में इस भाजपा नेता का हाथ! रवींद्र चव्हाण पर भड़के संजय राउत, जानें कारण
राज ठाकरे के बैलट नहीं तो चुनाव का बहिष्कार पर सुप्रिया सुले का समर्थन, क्या चुनाव का बहिष्कार करेगा विपक्ष?
बीआर गवई कौन हैं?
न्यायमूर्ति बप्पा राव (बीआर) गवई भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश (CJI) हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1959 को अमरावती, महाराष्ट्र में हुआ था। वे दलित समाज से आने वाले दूसरे व्यक्ति हैं जिन्होंने देश के सर्वोच्च न्यायिक पद को संभाला है। गवई ने 1984 में वकालत की शुरुआत की और लंबे समय तक नागपुर बेंच तथा बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की। 2003 में वे बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने और इसके बाद वे झारखंड और राजस्थान हाईकोर्ट में भी न्यायाधीश रहे। 2019 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
ये भी पढ़ें: कर्मचारियों के अप डाउन से विकास कार्य प्रभावित, ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यालय में नहीं रहते कर्मी
सीजेआई बीआर गवई को संवैधानिक मामलों, सामाजिक न्याय और हाशिए पर खड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने वाले फैसलों के लिए जाना जाता है। वे न्यायपालिका की पारदर्शिता और आम नागरिकों की न्याय तक पहुंच को प्राथमिकता देते हैं। उनके कार्यकाल से यह उम्मीद है कि भारतीय न्याय व्यवस्था और अधिक सशक्त, संवेदनशील और न्यायोन्मुखी बनेगी।
