अजीत पवार के सपनों को पूरा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, सुनील तटकरे का पार्टी पदाधिकारियों से आव्हान
Sunil Tatkare statement: राकां प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अजीत पवार के सपनों को पूरा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Sunil Tatkare statement (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Political Legacy: राकां पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि “दादा” (अजीत पवार) की संकल्पना वाली पार्टी को उसी मजबूती और ऊर्जा के साथ आगे ले जाना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी के भविष्य को लेकर किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है और सभी नेता एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। तटकरे ने अजीत के नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प से एनडीए के साथ पार्टी की क्षमता को बखूबी साबित किया था।
दादा के निधन से पार्टी भावनात्मक रूप से प्रभावित
लोकसभा चुनाव की चुनौतियों के बाद भी, दादा ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को नए आत्मविश्वास के साथ पुनर्गठित किया। इसी का परिणाम था कि पार्टी ने विधानसभा में 72 प्रतिशत का प्रभावशाली स्ट्राइक रेट हासिल किया। उन्होंने बताया कि दादा के निधन से पार्टी भावनात्मक रूप से प्रभावित है और सभी कार्यकर्ता गहरे दुख में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
सुनेत्रा के नेतृत्व में आगे बढ़ने की अपील
अजीत के साथ अपने 35 वर्षों के घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख करते हुए तटकरे ने कहा कि अब उनके सपनों की राकां को राष्ट्रीय अध्यक्षा सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व में आगे बढ़ाना सभी का कर्तव्य है।
ये भी पढ़े: गोंदिया में धान खरीदी पर रोक, किसानों के सामने बड़ा संकट, केंद्रों पर लिमिट बढ़ाने की मांग
विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संविधान और कानूनी प्रावधानों के बारे में प्रवक्ता सूरज चव्हाण पहले ही आधिकारिक जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाएंगे और पार्टी अपनी विकास यात्रा को पूरी दृढ़ता के साथ जारी रखेगी।
