BMC Elections: AIMIM ने उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट, परभणी-लातूर-अहिल्यानगर से भी उतारे कैंडिडेट

BMC चुनाव 2026: AIMIM ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मानखुर्द-शिवाजीनगर से ओवैसी ने उतारे प्रत्याशी। जानें वार्ड नंबर और उम्मीदवारों के नाम।
BMC चुनाव 2026: AIMIM ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मानखुर्द-शिवाजीनगर से ओवैसी ने उतारे प्रत्याशी। जानें वार्ड नंबर और उम्मीदवारों के नाम।
एआईएमआईएम ने जारी की लिस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

AIMIM Candidate List BMC 2026: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपनी चुनावी तैयारियों की औपचारिक शुरुआत कर दी है। AIMIM पार्टी ने पहली उम्मीदवार सूची जारी करते हुए सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

यह घोषणा AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर की गई है। इस कदम को मुंबई के स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की गंभीर और संगठित रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

मानखुर्द-शिवाजीनगर क्षेत्र से 7 उम्मीदवार घोषित

AIMIM ने मानखुर्द-शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र (171) के अंतर्गत आने वाले वार्डों के लिए उम्मीदवार उतारे हैं। वार्ड नंबर 134 से मेहजबीं अतीक अहमद खान को महिला उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड 135 से खान इरशाद असलम अली, वार्ड 136 से मोहम्मद जमीर मोहम्मद मुर्तुजा कुरैशी, वार्ड 137 से शमीर रमजान पटेल और वार्ड 138 से रोशन इरफान शेख को ओबीसी वर्ग से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, वार्ड 139 से शबाना मोहम्मद आतिफ शेख को महिला उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि वार्ड 140 से विजय तातोबा उबाले को अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से मैदान में उतारा गया है। इस सूची के जरिए AIMIM ने सामाजिक प्रतिनिधित्व और संतुलन साधने की कोशिश की है।

राज्य के अन्य निकाय चुनावों के लिए भी नाम घोषित

बीएमसी के साथ-साथ AIMIM ने महाराष्ट्र के अन्य स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। अहमदनगर के प्रभाग 4 से शहनाज खालिद शेख, सलमा जाबिर शेख, शाहबाज अहमद सैयद और समद वहाब खान को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, लातूर के वार्ड 4 से सुमैय्या मुहम्मद अली शेख और परभणी से आलिया अंजुम मोहम्मद गौस जैन को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह सूची राज्य स्तर पर AIMIM की राजनीतिक मौजूदगी को मजबूत करने की रणनीति को दर्शाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com