- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sp Abu Azmi Wrote To Maharashtra Speaker Rahul Narwekar To Revoke His Suspension
Abu Azmi: महाराष्ट्र में बखेड़ा खड़ा करने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष को अबू आजमी ने लिखा लेटर, कर दी बड़ी मांग
Abu Azmi: औरंगज़ेब पर की गई टिप्पणी के बाद अबू आजमी के खिलाफ़ राज्यभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इससे बचने के लिए अब अबू आजमी ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखा है।
- Written By: प्रिया जैस

अबू आजमी (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी कुछ दिनों से औरंगजेब को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से चारों ओर से विवादों में घिरे है। उनके बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया और इतना बढ़ गया कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित तक कर दिया गया।
अपने निलंबन से चिंतित अबू आजमी ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट तक जाने की बात कह दी थी। लेकिन कोर्ट में जाने से पहले अब वे दूसरा तरीका अपना रहे है। महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आजमी ने अब विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपना निलंबन रद्द करने की मांग की है।
अबू आजमी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
अबू आजमी महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखकर अपना निलंबन रद्द करने की मांग की है। उन्होंने लिखा, “मेरे बयान को गलत संदर्भ में लिया गया। मैंने जो कुछ भी कहा, वह वास्तव में कई अन्य इतिहासकारों और लेखकों के उद्धरणों पर आधारित था। मैंने छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में कोई विवादास्पद टिप्पणी नहीं की। मैं छत्रपति संभाजी महाराज और छत्रपति शिवाजी महाराज दोनों का सम्मान करता हूं। मैं सम्मानपूर्वक अपने निलंबन को रद्द करने का अनुरोध करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग
15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा
मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सियासी संग्राम, अबू आजमी ने संविधान का हवाला देकर कही बड़ी बात
Maharashtra Samajwadi Party President Abu Azmi wrote to Maharashtra Speaker Rahul Narwekar to revoke his suspension He wrote, "My statement was taken out of context. Everything I said was actually based on quotes of many other Historians and writers. I did not make any… — ANI (@ANI) March 8, 2025
आपको बता दें कि औरंगजेब की प्रशंसा करने और उसे क्रूर न बताने के बाद जब अबू आजमी का पूरे राज्य में विरोध हुआ तक उन्होंने अपना बयान वापस लिया। अबू आजमी ने कहा, यह मेरा बयान नहीं था, बल्कि मैंने असम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब से किए जाने पर प्रतिक्रिया दी थी। कई इतिहासकारों ने औरंगज़ेब के बारे में लिखा है और मैंने उन्हीं तथ्यों को दोहराया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ये पुस्तकें अभी भी प्रतिबंधित नहीं हैं, न ही इन इतिहासकारों पर कोई कार्रवाई की गई। फिर जब मैंने वही बातें कही हैं, तो इस मुद्दे को लेकर इतना बवाल क्यों मचाया गया? देश में मुसलमानों के खिलाफ कई बातें की जा रही हैं। अब अबू आजमी विधानसभा अध्यक्ष से गुहार कर रहे है कि उनका निलंबन वापस लिया जाए।
Sp abu azmi wrote to maharashtra speaker rahul narwekar to revoke his suspension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
Feb 17, 2026 | 07:31 AMनवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
Feb 17, 2026 | 07:20 AMपंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
Feb 17, 2026 | 07:09 AMमेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज
Feb 17, 2026 | 07:08 AMमुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
Feb 17, 2026 | 07:07 AMनवभारत निशानेबाज: आज चल रही है स्पेस एज लेकिन राजनीति में परसेंटेज
Feb 17, 2026 | 07:01 AMसावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक
Feb 17, 2026 | 06:56 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














