Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समाज सेवा और शिक्षा क्षेत्र की 25 दिग्गज हस्तियों को मिली ‘मानद डॉक्टरेट’ की उपाधि, मुंबई में हुआ सम्मान

Honorary Doctorate Degree 2026: सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी और दिलासा फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के 25 प्रतिष्ठित नागरिकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Updated On: Jun 09, 2026 | 02:13 PM

उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को मानद डॉक्टरेट के उपाधि से सम्मानित करते अतिथि (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Honorary Doctorate Degree Ceremony Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी के चर्चगेट स्थित प्रतिष्ठित ‘इंडियन मर्चेंट चेम्बर हॉल’ में ‘मानद डॉक्टरेट पदवी 2026’ सम्मान समारोह का शानदार आयोजन किया गया। सोक्रेटिस सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी और दिलासा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज, शिक्षा और उद्योग जगत की चुनिंदा शख्सियतों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टर की मानद उपाधि से नवाजा गया।

300 में से 25 लोगों का हुआ चयन

इस वर्ष इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए देश-विदेश से समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध लोगों के 300 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। दिलासा फाउंडेशन और यूनिवर्सिटी की ज्यूरी कमेटी ने इन सभी नामांकनों की बारीकी से जांच और रिसर्च किया। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद केवल 25 ऐसी प्रतिभाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिन्होंने जमीनी स्तर पर समाज में वास्तविक बदलाव लाने का काम किया है और उन्हें उन्हें इस मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विजय पंडित ने की।

उपाधि से बढ़ती है जिम्मेदारी: डॉ. विजय पंडित

मुंबई में आयोजित समारोह के अध्यक्ष विक्रमशीला यूनिवर्सिटी सहित अन्य यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद पदवी प्राप्त डॉ. विजय पंडित ने कहा कि विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को इस मानद उपाधि के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वे एक नई ऊर्जा के साथ समाज में और ज्यादा कार्य कर सके।

सम्बंधित ख़बरें

Pune Water Crisis: मानसून की देरी ने बढ़ाई चिंता, पुणे में पानी बचाने के लिए सख्त प्रतिबंधों की तैयारी

विदर्भ में प्री-मानसून की दस्तक; अमरावती, चंद्रपुर और मारेगांव में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश से तबाही

अटल सेतु से छलांग लगाने वाले पुणे के युवक का 3 दिन बाद भी सुराग नहीं; सर्च ऑपरेशन जारी

गोंदिया जिले के 100 पुल खतरनाक स्थिति में, मरम्मत और नए निर्माण के लिए फंड का इंतजार

गणेश वंदना से शुरुआत और गणमान्यों का आभार

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मधुर गणेश वंदना के साथ हुआ। दिलासा फाउंडेशन की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों और सम्मानित हस्तियों का शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला रेल फाटक मुक्त राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में 65 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

इस अवसर पर डॉ. के. योगेश, पूर्व निदेशक मुंबई विद्यापीठ डॉ. वरदानंद, जपान से पधारी आध्यात्मिक गुरु सावको कोबायासी, आध्यात्मिक चिंतक सेवकानंद, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ.पद्मिनी कृष्णा और व्यापार उद्योग प्रशिक्षक डॉ. शशिधरन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. पद्मिनी कृष्णा और डॉ. के. योगेश ने किया।

इस अवसर पर नई दिल्ली से पार्लियामेंट सेक्रेटिएट में कार्यरत वरिष्ठ IAS अधिकारी आगम मित्तल ने फोन के माध्यम से समारोह से जुड़कर सभी उपाधि धारकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. के. योगेश ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आगंतुकों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Socrates university dilasa foundation honoured social personalities honorary doctorate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 02:13 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.