आनंद दुबे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: हाल ही में महाकुंभ को लेकर और उसकी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी पर शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने पलटवार किया है। महाकुंभ की व्यवस्था को देखने के लिए हुसैन दलवई को न्यौता दिया है।
आनंद दुबे ने कहा कि धर्म को पीछे छोड़ रेमो फर्नांडीज ने भी कुंभ में स्नान किया है और खुद समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने तक कुंभ में पवित्र स्नान किया है। हुसैन दलवई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक है उन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोचना और समझना चाहिए।
महाकुंभ 2025 पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “हुसैन दलवई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए। हुसैन दलवई को कुंभ के बारे में क्या पता? क्या वे कभी कुंभ गए हैं? उन्होंने इसे केवल टीवी पर देखा है। हम उन्हें कुंभ में आमंत्रित करते हैं और पवित्र स्नान कराते हैं।”
#WATCH | Mumbai: On Congress leader Husain Dalwai's statement on #MahaKumbh2025, Shiv Sena (UBT) spokesperson Anand Dubey says, "Husain Dalwai is a senior leader of Congress. He should think before speaking anything. What does Husain Dalwai know about Kumbh? Has he ever been to… pic.twitter.com/nUT9JykGtE — ANI (@ANI) January 27, 2025
व्यवस्था को लेकर हो रही खामियों के बारे में आनंद दुबे ने कहा, “जब 35-40 करोड़ लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है, तो हमें इसे बर्दाश्त करना पड़ता है, भले ही प्रबंधन में थोड़ी कमी हो। यह सनातन का उत्सव है। मुझे नहीं पता कि इंडिया अलायंस के लोग बार-बार सनातन पर क्यों हमला करते हैं – चाहे वह डीएमके नेता हों या हुसैन दलवई जैसे नेता। यह दुखद है। हुसैन दलवई को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। उन्हें सनातन की नहीं बल्कि भाजपा की आलोचना करनी चाहिए।”
महाकुंभ मेला 2025 पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “चूंकि महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, इसलिए व्यवस्थाएं भी अच्छी होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को जत्थों में गंगा नदी में पवित्र स्नान करने की अनुमति दी जानी चाहिए। महाकुंभ में आम लोगों के पास रहने के लिए जगह नहीं है।”
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाकुंभ की सुविधाओं के बारे में हुसैन दलवई ने कहा था, “महाकुंभ में सुविधाएं अच्छी नहीं हैं। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बीमारियां न फैलें। डुबकी लगाने से पापियों के पाप कैसे धुलेंगे? मुझे ऐसा नहीं लगता। किसी को भी पाप नहीं करना चाहिए। गरीबों की शिक्षा बंद कर दी गई है, नफरत फैलाई जा रही है, स्वास्थ्य सुविधाएं बंद कर दी गई हैं, ये सब पाप हैं और महाकुंभ के प्रबंधन में कई खामियां हैं।”