-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Shiv Sena Murji Patel Whenever Kamra Comes To Mumbai We Will Seek Answers From Him
मुंबई तो आना ही पड़ेगा…शिवसेना ने कुणाल कामरा को खुलेआम दी धमकी, बोले- ऐसे कई नोटिस आते-जाते है
- Written By: प्रिया जैस
Kunal Kamra Controversy: महाराष्ट्र में कुणाल कामरा की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में अब कामरा को जमानत मिल गई है। इस पर आक्रोश में शिवसेना ने कुणाल कामरा को धमकी दे दी है।

कुणाल कामरा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: कुणाल कामरा मामले में अब शिवसेना ने कड़ा रूख अपनाने की ठान लिया है। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अब तक मुंबई पुलिस के सामने आने से कतरा रहे है। इस मामले में अब शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा है कि अब कुणाल कामरा को जवाब देना होगा। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा है कि पार्टी कॉमेडियन कुणाल कामरा के मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेगी, जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकियों का सामना कर रहे हैं।
मुरजी पटेल ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि कामरा राज्य में आने से बच रहे हैं। मुरजी पटेल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया। विधायक ने कहा कि पुलिस द्वारा समन जारी किए जाने के बावजूद कामरा मुंबई नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि कामरा को ‘आज या कल में’ तो पुलिस के सामने आना ही होगा।
मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेंगे – मुरजी पटेल
कुणाल कामरा तीन बार समन जारी किए जाने के बावजूद पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। मुरजी पटेल ने कहा, ‘‘वह अब भी मुंबई नहीं आ रहे हैं। वह राज्य के बाहर हैं। मुझे पता है कि उन्हें अदालत (मद्रास उच्च न्यायालय) से अग्रिम जमानत मिल गई है। उन्होंने हमें एक प्रति भेजी है। ऐसे कई नोटिस आते-जाते रहते हैं। हम निश्चित रूप से कुणाल कामरा के मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कुणाल कामरा अपने नए शो ‘नया भारत’ में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपनी ‘गद्दार’ वाली टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं, जिसका प्रीमियर पिछले महीने उनके यूट्यूब चैनल पर हुआ था। मुरजी पटेल की शिकायत के बाद, मुंबई में खार पुलिस ने पिछले महीने कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (1) (बी) और 356 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बिग बॉस से था कुणाल कामरा को ऑफर
बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन कुणाल ने बिग बॉस के प्रस्ताव के एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। कुणाल कामरा का कहना है कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आगामी सीजन में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कॉमेडियन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक व्यक्ति के साथ अपनी कथित वाट्सएप बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसने दावा किया कि वह ‘बिग बॉस के इस सीजन के लिए कास्टिंग का काम देख रहा है’।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shiv sena murji patel whenever kamra comes to mumbai we will seek answers from him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











