नफरत के भाईजान है विजय वडेट्टीवार, शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Maharashtra Politics: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वडेट्टीवार के बयान की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस PM मोदी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रही है और राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा।
- Written By: गोरक्ष पोफली
शहजाद पूनावाला (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Shehzad Poonawalla Slams Vijay Wadettiwar: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा दिए गए “जैसी करनी वैसी भरनी” वाले बयान ने अब एक बड़े राष्ट्रीय विवाद का रूप ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस नेतृत्व को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वडेट्टीवार के बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने वाला करार दिया है।
मोहब्बत की दुकान पर पूनावाला का तंज
शहजाद पूनावाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा, यह कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि नफरत के भाईजान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय वडेट्टीवार जिस तरह अमेरिका की हिंसक घटना की तुलना भारत की स्थिति से कर रहे हैं, वह बेहद खतरनाक संकेत है। पूनावाला ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता भारत में भी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उसी तरह के हमले की कामना कर रहे हैं जैसा अमेरिका में हुआ?
पुराने विवादों की दिलाई याद
पूनावाला ने वडेट्टीवार के पिछले बयानों का जिक्र करते हुए उन्हें घेरा। उन्होंने कहा, ये वही विजय वडेट्टीवार हैं जिन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों में पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश की थी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाए थे। जो व्यक्ति आतंकवाद के मुद्दे पर पड़ोसी देश का पक्ष ले सकता है, उससे देश के प्रधानमंत्री के लिए सम्मान की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
सम्बंधित ख़बरें
Bombay High Court का बड़ा फैसला: कंपनी की गलती से नहीं रुकेगी कर्मचारियों की पेंशन, EPFO को लगायी फटकार
Maharashtra Mayor Council की 23वीं बैठक मुंबई में संपन्न, जनसेवा और समन्वय पर जोर
Nagpur: शिक्षा मंडल कर्मचारी आंदोलन, महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट पर संकट के बादल; छात्रों की बढ़ी चिंता
जैसी करनी वैसी भरनी, ट्रंप पर हमले को वडेट्टीवार ने बताया कर्मों का फल, बोले भारत भी बर्बादी की राह पर
#WATCH | On Maharashtra Congress leader Vijay Wadettiwar’s statement, BJP spokesperson Shehzad Poonawalla says, “This is not Congress’s ‘Mohabat ki dukaan’ but ‘Nafrat ki bhaijaan’. Vijay Wadettiwar, who, on behalf of the Congress, gave a clean chit to Pakistan in the 26/11… pic.twitter.com/G4QGfJX6je — ANI (@ANI) April 27, 2026
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना
भाजपा प्रवक्ता ने केवल वडेट्टीवार ही नहीं, बल्कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को भी इस विवाद में घसीटा। उन्होंने कहा, कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे जी पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ और आरएसएस-भाजपा को ‘जहरीला सांप’ कहते हैं। वहीं, राहुल गांधी कहते हैं कि प्रधानमंत्री को ‘डंडों से पीटा जाना चाहिए’। पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ 150 से अधिक बार ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं।
यह भी पढ़ें: जैसी करनी वैसी भरनी, ट्रंप पर हमले को वडेट्टीवार ने बताया कर्मों का फल, बोले भारत भी बर्बादी की राह पर
राहुल गांधी से मांगा स्पष्टीकरण
शहजाद पूनावाला ने सीधे तौर पर राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि जब तक राहुल गांधी स्वयं वडेट्टीवार के इस बयान की निंदा नहीं करते, तब तक यह माना जाएगा कि यह कांग्रेस पार्टी और खुद राहुल गांधी की भी यही सोच है। भाजपा ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन हिंसा को जायज ठहराना या किसी नेता की जान को खतरे में डालने वाली बयानबाजी करना अक्षम्य है।
