PM मोदी के रिकॉर्ड पर शरद पवार का बड़ा बयान, नेहरू और मोदी की तुलना पर कह दी ये बात
Sharad Pawar On PM Modi Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से तुलना को लेकर बड़ी बात की है।
- Written By: आकाश मसने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शरद पवार, इनसेट- जवाहरलाल नेहरू (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Sharad Pawar On PM Modi Jawaharlal Nehru Comparison: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तुलना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू और मोदी के कार्यकाल की परिस्थिति बहुत अलग है, इसलिए उन दोनों की तुलना करना सही नहीं है।
नरेंद्र मोदी ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहकर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने 4398 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 30 मई 2019 को उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
CJP के मंच पर फिर दिखेंगे सोनम वांगचुक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पुणे में कल प्रदर्शन
‘जब हमारी सरकार आएगी…’ शरद पवार गुट की नेता सक्षणा सलगर ने भरी हुंकार, विपक्ष पर किया तीखा वार
ड्रोन कंपनी में 15% मासिक रिटर्न का झांसा: छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व सैनिक से 2 करोड़ की ठगी का मामला उजागर
नासिक में मानसून की सुस्ती से गहराया जलसंकट, सूख चुके हैं 8 जलाशय और 354 गांवों में टैंकरों से पानी की सप्लाई
पीएम मोदी को लेकर क्या बोले शरद पवार?
मुंबई के वाईबी चव्हान केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री पद एक संवैधानिक और सम्मानजनक पद है तथा इस उपलब्धि के लिए नरेंद्र मोदी का सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू उनकी तुलना को लेकर सवाल उठाए।
नेहरू से मोदी की तुलना पर क्या बोले शरद पवार?
शरद पवार ने कहा कि देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में उनका सम्मान किया जाना अच्छी बात है। लेकिन क्या जवाहरलाल नेहरू के कार्यों उपलब्धियों की तुलना किसी और से की जा सकती है, यह एक बड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि नेहरू के कार्यकाल की चुनौतियां और परिस्थितियां अलग थीं। पंडित जवाहरलाल नेहरू जिस दौर में प्रधानमंत्री बने थे, वह देश की आजादी के तुरंत बाद का समय था। वह कालखंड अनेक कठिनाइयों, चुनौतियों और संघर्षों से भरा हुआ था।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर! विदर्भ में एक हफ्ता आगे बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल
मंत्री गिरीश महाजन की आलोचना की
इस दौरान शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन की भी आलोचना की। महाजन ने अमृतसर में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए लोगों को शहीद बोला था, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।
