Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हवाला रकम पर खाकी का खेल, 1.45 करोड़ गायब… DSP पूजा पांडे समेत 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्यप्रदेश के सिवनी में हवाला कांड ने मचाई सनसनी मचा दी है। डीएसपी पूजा पांडे समेत 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए है। उन पर 1.45 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 11, 2025 | 06:42 AM

डीएसपी पूजा पांडे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Seoni Hawala Scam: सिवनी में हवाला कांड ने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया है। डीएसपी पूजा पांडे समेत 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हवाला के पैसों में से आधा हिस्सा खुद हड़प लिया। मामला अब राज्य स्तर पर सुर्खियों में है और डीजीपी कैलाश मकवाना ने खुद जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, कटनी से महाराष्ट्र के जालना जा रही एक कार में हवाला के पैसों की बड़ी खेप होने की जानकारी सिवनी पुलिस को मिली थी। एनएच-44 पर शीलादेही बायपास के पास डीएसपी पूजा पांडे की अगुवाई में बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम और उनकी टीम ने वाहन को रोका। तलाशी में कार सवार सोहनलाल परमार और उसके साथी से करीब 1.45 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। बताया गया कि यह रकम हवाला के जरिए नागपुर ले जाई जा रही थी।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। आरोप है कि बरामद की गई राशि दरअसल 2.96 करोड़ रुपये थी। पीड़ितों का दावा है कि पुलिस ने आधी रकम अपनी जेब में डाल ली और बाकी की ही जब्तगी दर्ज की। यही नहीं, ड्राइवर और उसके साथियों के साथ मारपीट भी की गई। उन्हें धमकाया गया और बाद में भगाया गया।

इसे भी पढ़ें- Collector से कमिश्नर तक फेरबदल! महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, जानें कौन कहां गया

पीड़ितों ने पूरी घटना की शिकायत सिवनी एसपी सुनील मेहता से की। जांच में मामला गंभीर निकला, जिसके बाद डीजीपी ने सख्त एक्शन लेते हुए पूजा पांडे सहित 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया।

मामले ने पूरे पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ प्रदेश सरकार पारदर्शिता और सख्ती की बात करती है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी ही कानून तोड़ते दिखे। हवाला जैसे बड़े नेटवर्क में पुलिस की मिलीभगत की संभावना ने खुफिया एजेंसियों की भी नींद उड़ा दी है।

फिलहाल पुलिस मुख्यालय ने जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। सिवनी जिले से लेकर भोपाल तक पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ एक टीम का मामला है या फिर हवाला रैकेट में कहीं और भी वर्दीधारियों का हाथ है?जांच जारी है, लेकिन इतना तय है कि इस हवाला कांड ने पुलिस की ईमानदारी पर बड़ा धब्बा लगा दिया है।

 

Seoni hawala scam dsp pooja pandey and nine other policemen suspended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 06:41 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

RSS में थे फिर भी कांग्रेसी के लिए बनाते थे खाना, वो नेता जिसने सत्ता छोड़ बदली गांवों की दास्तान

2

अंडरपास में निकला अजगर, नशे की हालात में शख्स ने किया ऐसा काम कि पड़ गए लेने के देने

3

वाडी के पिस्टल, जिंदा कारतूस का मामले में नया मोड़, 2 में से तीसरे आरोपी की हो चुकी है हत्या

4

अजित पवार ने लाडली बहनों को दी चेतवानी, नहीं किया ये काम तो बंद होंगे 1500 रुपये

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.