Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे भी नहीं चाहते BJP का मेयर…संजय राउत का सनसनीखेज खुलासा, बोले- ताज होटल में 29 पार्षदों को बनाया बंधक

Sanjay Raut Taj Hotel Allegation: संजय राउत का बड़ा आरोप- "ताज होटल को एकनाथ शिंदे ने जेल बना दिया है।" 25 से 29 पार्षदों को बंधक बनाने का दावा। मुंबई पुलिस ने ताज लैंड्स की सुरक्षा बढ़ाई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 18, 2026 | 12:51 PM

संजय राउत और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BMC Corporators Hostage Mumbai: मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के नतीजों के बाद ‘मेयर पद’ की जंग अब ‘होटल पॉलिटिक्स’ और ‘रिजॉर्ट वार’ में तब्दील हो गई है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के सनसनीखेज आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है कि ताज लैंड्स एंड होटल को एक ‘अघोषित जेल’ बना दिया गया है।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन से जुड़े कुछ पार्षदों को डर और दबाव के माहौल में मुंबई के ताज होटल में ठहराया गया है। राउत का कहना है कि इन पार्षदों को किडनैप, धमकी या नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका बताकर एक तरह से बंधक बनाकर रखा गया है।

ताज होटल में पार्षदों को बनाया बंदी – राउत

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे चला रहे हैं। ऐसे में यदि सत्ता उनके हाथ में है, तो फिर उनके ही गठबंधन के पार्षद असुरक्षित क्यों महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे ने ताज होटल को जेल में तब्दील कर दिया है और 25 से 29 लोगों को वहां बंदी बनाकर रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai: माई गोल्ड पॉइंट दुकान से करोड़ों की चोरी, राजस्थान तक जांच

छत्रपति संभाजीनगर मनपा: 57 सीटों के बाद अब महापौर पद पर टिकी निगाहें, आरक्षण ड्रॉ का इंतजार

मंत्री संजय शिरसाट की बेटी हर्षदा की जीत पर विवाद, विजय जुलूस में मचा बवाल! FIR दर्ज

गड़चिरोली नप: स्थायी व विषयक समिति सभापति पद के लिए, 21 जनवरी को चुनाव

#WATCH | Mumbai | Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, “…The corporators who have come from this alliance (BJP-Shiv Sena)… out of fears that someone will kidnap them, threaten them, or harm them, they have been kept captive in the Taj Hotel. Eknath Shinde has turned the Taj… pic.twitter.com/NIXOx2DvM5 — ANI (@ANI) January 18, 2026

यह भी पढ़ें – शरद पवार की हैसियत नगरसेवक जितनी! संजय निरुपम ने कसा तंज, उद्धव को बताया महाराष्ट्र की राजनीति का असली ‘जयचंद’

शिंदे नहीं चाहते बीजेपी का मेयर – राउत

संजय राउत ने इसे गंभीर अन्याय करार देते हुए कहा कि यह पार्षदों के मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने मांग की कि जिन लोगों को ताज होटल में रोके जाने का आरोप है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यहां भाजपा का मेयर कौन चाहता है, यह स्थिति खुद शिंदे गुट के लिए भी असहज है। यहां कौन चाहता है कि बीजेपी का मेयर बने। एकनाथ शिंदे भी यहां बीजेपी का मेयर नहीं चाहते।

संजय राउत के मुंबई दौरे की घोषणा और उनके आरोपों के बाद कि शिंदे गुट ने नगर निगम से जुड़े लोगों को होटल में बंद कर रखा है, मुंबई पुलिस ने एहतियातन ताज लैंड्स परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

Sanjay raut taj hotel bmc corporators kidnapped allegation 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2026 | 12:51 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.