क्या अशोक खरात ने दिया 850 सीटों का सुझाव? महिला आरक्षण पर संजय राउत का मोदी-फडणवीस सरकार पर तीखा तंज
Sanjay Raut on Women's Reservation Act: संजय राउत ने महिला आरक्षण पर मोदी-फडणवीस सरकार को घेरा। पूछा- क्या 850 सीटों का सुझाव खरात बाबा ने दिया है? मोर्चे पर कसा तंज।
- Written By: अनिल सिंह
Sanjay Raut on Modi And Fadnavis (फोटो क्रेडिट-X)
Sanjay Raut on Modi And Fadnavis: शिवसेना (UBT) नेता और सांसद संजय राउत ने महिला आरक्षण विधेयक के क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा द्वारा निकाले गए ‘जन आक्रोश मोर्चे’ पर सवाल उठाते हुए राउत ने कहा कि जब कानून पारित हो चुका है, तो इसे लागू करने के बजाय सड़कों पर मोर्चा निकालने का क्या तुक है? उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को आरक्षण लागू करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप या व्लादिमीर पुतिन से अनुमति लेनी पड़ेगी?
संजय राउत ने 16 अप्रैल 2026 को जारी अध्यादेश का हवाला देते हुए कहा कि अब महिला आरक्षण आधिकारिक रूप से लागू हो चुका है और सरकार को इसे तुरंत प्रभावी करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों में से किसी ने भी 33 प्रतिशत आरक्षण का विरोध नहीं किया है, बल्कि भाजपा खुद ही इसके क्रियान्वयन में रोड़े अटका रही है। राउत ने सवाल किया कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि सरकार इसे टाल रही है?
850 सीटें और खरात बाबा का ‘अंकशास्त्र’
भाषण के दौरान संजय राउत ने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने की चर्चाओं पर कटाक्ष किया। उन्होंने विवादित ज्योतिषी अशोक खरात का नाम लेते हुए कहा, “क्या 850 सीटों का यह आंकड़ा खरात बाबा ने दिया है? वे बड़ी संख्याओं और अंकशास्त्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं। शायद इसीलिए सरकार इस जादुई आंकड़े पर अड़ी हुई है।” राउत ने सुझाव दिया कि वर्तमान 543 सीटों पर ही आरक्षण लागू करना अधिक सुविधाजनक और संतुलित होगा, बजाय इसके कि सीटों के बढ़ने का इंतज़ार किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
साइबर अपराधियों के आगे फेल हुई मुंबई पुलिस, 2 साल में 1800 करोड़ से ज्यादा की ठगी, रिकवरी रेट 10% भी नहीं
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
मुंबई में BJP का जन-आक्रोश महिला सम्मेलन, CM फडणवीस बोले- नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा महाराष्ट्र
क्रिकेट में बिश्नोई गैंग की एंट्री? टी-20 वर्ल्ड कप मैच फिक्सिंग मामले में आईसीसी की जांच
ये भी पढ़ें- साइबर अपराधियों के आगे फेल हुई मुंबई पुलिस, 2 साल में 1800 करोड़ से ज्यादा की ठगी, रिकवरी रेट 10% भी नहीं
भाजपा का ‘अनोखा’ मार्च
संजय राउत ने भाजपा के जन आक्रोश मोर्चे को विश्व का ‘अजूबा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का पहला ऐसा जुलूस होगा जहाँ सत्ताधारी दल खुद ही विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतर रहा है, जबकि निर्णय लेने की सारी शक्ति सरकार के पास है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाओं के आरक्षण के लिए निकाले गए इस मार्च में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की संख्या दिखाई दे रही है, जो अपने आप में एक विरोधाभास है।
संविधान और अधिकारों की दुहाई
राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और देश में आपकी सरकार है, अधिकार आपके पास हैं, फिर विरोध किसका किया जा रहा है? उन्होंने मांग की कि 2023 में पारित कानून को बिना किसी नई शर्त (जैसे 850 सीटों की परिसीमन शर्त) के तुरंत जमीन पर उतारा जाए। राउत के इस बयान ने एक बार फिर ‘खरात कनेक्शन’ और महिला आरक्षण के मुद्दे को महाराष्ट्र की राजनीति में गरमा दिया है।
